फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Gujarat University Announces Non-Teaching Recruitment with Salary Up to ₹60,000

Gujarat University: विवि में निकली गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, 60 हजार तक मिलेगा वेतन; जानें पात्रता की शर्तें

Thu, 07 May 2026 10:45 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 07 May 2026 10:45 AM IST
सार

Gujarat University Recruitment: गुजरात विश्वविद्यालय ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में अलग-अलग प्रशासनिक और तकनीकी पद शामिल हैं, जिनके लिए 18,000 से लेकर 60,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार अपनी योग्यता और अनुभव के अनुसार आवेदन कर सकते है

विज्ञापन
Gujarat University Announces Non-Teaching Recruitment with Salary Up to ₹60,000
Gujarat University Recruitment - फोटो : https://wujaratuniversity.ac.in/Facilities/theater

विस्तार

Gujarat University Vacancy: गुजरात विश्वविद्यालय ने 11 महीने के संविदा पर गैर-शिक्षण पदों के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती गुजरात विश्वविद्यालय के प्रोफेशनल कोर्स सेंटर (GU CPC) द्वारा निकाली गई है। इसमें अलग-अलग प्रशासनिक और तकनीकी पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
पद का नाम रिक्तियों की संख्या
प्लेसमेंट मैनेजर 1
प्रवेश परामर्शदाता सह विपणन / ब्रांडिंग और बिक्री प्रमुख 1
लेखाकार 1
सहायक लेखाकार सह प्रशासक 1
वरिष्ठ प्रशासनिक कार्यकारी 1
जूनियर एडमिनिस्ट्रेशन एक्जीक्यूटिव 2
जॉब ट्रेनी - एडमिन 5
जॉब ट्रेनी - लेखा 1
आईटी/आईएमएस समन्वयक 1
तकनीकी सहायक / आईटी सपोर्ट 7
प्रशिक्षु पद - प्रयोगशाला सहायक 2
वरिष्ठ कैमरा ऑपरेटर 1
जूनियर कैमरा ऑपरेटर 1
वीडियो संपादक 1
वरिष्ठ स्टूडियो तकनीशियन 1
जूनियर स्टूडियो तकनीशियन 1

कौन कर सकता है आवेदन?

  • प्लेसमेंट मैनेजर: इस पद के लिए उम्मीदवार के पास प्रबंधन, मानव संसाधन, वाणिज्य, इंजीनियरिंग या विज्ञान में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव जरूरी है। इस पद का वेतन 50,000 रुपये है।
  • एडमिशन काउंसलर और मार्केटिंग हेड: इसके लिए स्नातकोत्तर डिग्री आवश्यक है। उम्मीदवार के पास शैक्षणिक प्रवेश परामर्श में कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए। इस पद का वेतन 50,000 रुपये है।
  • लेखाकार: इस पद के लिए एम.कॉम या बी.कॉम के साथ वित्त में स्नातकोत्तर डिप्लोमा जरूरी है। साथ ही लेखांकन, जीएसटी, टीडीएस और टैली में कम से कम 8 साल का अनुभव होना चाहिए। इसका वेतन 33,000 रुपये है।
  • आईटी/आईएमएस कोऑर्डिनेटर: इसके लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी, एआई-एमएल या डेटा साइंस में मास्टर डिग्री जरूरी है। विश्वविद्यालय में 5 साल या ईआरपी/आईएमएस में 2 साल का अनुभव होना चाहिए। वेतन 40,000 रुपये है।
  • तकनीकी सहायक/आईटी सपोर्ट: इस पद के लिए कंप्यूटर इंजीनियरिंग या आईटी में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आईटी सपोर्ट और नेटवर्किंग में कम से कम 1 साल का अनुभव जरूरी है। वेतन 30,000 रुपये है।
  • वरिष्ठ कैमरा ऑपरेटर: इसके लिए विजुअल कम्युनिकेशन या फिल्म स्कूल में मास्टर डिग्री आवश्यक है। कैमरा संचालन में कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए। वेतन 50,000 से 60,000 रुपये तक है।
  • वीडियो संपादक: इस पद के लिए विजुअल, मास कम्युनिकेशन या फिल्म और मीडिया में स्नातक डिग्री जरूरी है। साथ ही 8 से 10 साल का अनुभव होना चाहिए। वेतन 30,000 से 50,000 रुपये है।
  • जॉब ट्रेनी - एडमिन: इस पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक पास होना चाहिए। यह फ्रेशर के लिए है, लेकिन अच्छे कम्युनिकेशन और बेसिक कंप्यूटर स्किल जरूरी हैं। इसका वेतन 18,000 रुपये है।

कैसे होगा चयन?

सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन की जांच की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू की जानकारी ईमेल के जरिए दी जाएगी। इसमें कोई यात्रा भत्ता (TA) नहीं मिलेगा। कुछ पदों जैसे वीडियो एडिटर के लिए लिखित/प्रैक्टिकल परीक्षा भी ली जा सकती है। अंत में चयनित उम्मीदवारों के सभी मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gucpc.in या सीधे recruitment.gucpc.in पर जाएं।
  • विज्ञापन संख्या GUCPC/STAFF/RECRUITMENT/007/2026-27 पर क्लिक करें।
  • अपनी वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी से जुड़ी सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • अगर आवेदन शुल्क देना हो तो उसका भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed