फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   govt jobs in polytechnic in uttrakhand

45 हजार रुपए सैलरी की नौकरी, यहां भरें फॉर्म

Thu, 23 Apr 2015 10:53 AM IST
Updated Thu, 23 Apr 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
govt jobs in polytechnic in uttrakhand

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार ने राजकीय पॉलिटेक्निकों में प्रवक्ता श्रेणी 'ख'(अभियंत्रण एवं अभियंत्रणेत्तर पद हेतु) के कुल 154 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के तहत अभियंत्रण एवं अभियंत्रणेत्तर के लिए संबंधित विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ उपाधि या एएमआईई (इंडिया) और हिंदी के ज्ञान के अलावा एक वर्ष का औद्योगिक अनुभव मांगा गया है।
विज्ञापन


इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई, 2015 से मान्य होगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापित पदों के लिए 15,600 रुपये से लेकर 39,100 रुपये प्रतिमाह वेतनमान व 5,400 रुपये ग्रेड पे निर्धारित किया गया है।

इस तरह करें आवेदन

govt jobs in polytechnic in uttrakhand

विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं व दिए हुए निर्देशों के अनुसार आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मई, 2015 और परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 13 मई, 2015 है।

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क के तहत सामान्य व पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये व आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 60 रुपये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में चालान के माध्यम से जमा कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन पत्र की संख्‍या अधिक प्राप्त होने की ‌स्थिति में हरिद्वार और हल्‍द्वानी में स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने व अन्य किसी जानकारी के लिए उम्मीदवार ‌उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.ukpsc.gov.in पर लॉग्‍ा ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed