40 हजार रुपए सैलरी पर लखनऊ में बंपर भर्ती
विद्युत सेवा आयोग, लखनऊ ने असिस्टेंट इंजीनियर (प्रशिक्षु) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 187 है।
विज्ञापित पदों के लिए शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत आवेदक के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री का होना आवश्यक है। दूरस्थ शिक्षा प्रणाली से प्राप्त किसी भी प्रकार के सर्टिफिकेट को मान्यता नहीं दी जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
आयु की गणना 01 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों के लिए 15,600 रुपये से 39,100 रुपये (ग्रेड पे 5,400 रुपये) प्रतिमाह वेतनमान दिए जाने का प्रावधान है।
ऐसे करें आवेदन
विज्ञापित पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन मान्य होगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं व दिए हुए निर्देशों के अनुसार सावधानीपूर्वक आवेदन करें।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जून, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क के तहत उत्तर प्रदेश राज्य के एससी/एसटी उम्मीदवारों को 700 रुपये और सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग के अलावा बाहरी राज्य के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये देय होगा।
आवेदक का अंतिम चयन कंप्यूटर पर आधारित परीक्षा में प्राप्त अंक और साक्षात्कार में प्रदर्शन को देखते हुए किया जाएगा। आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.uppcl.org पर लॉग ऑन करें।