फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   government jobs in iisr.

गन्ना अनुसंधान केंद्र में 10वीं पास की भर्ती

Wed, 12 Nov 2014 11:26 AM IST
Updated Wed, 12 Nov 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
government jobs in iisr.

गन्ना अनुसंधान केंद्र रायबरेली, लखनऊ में स्किल्ड सपोर्ट स्टॉफ के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 20 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


इन पदों में सामान्य वर्ग के 8 पद, पिछड़ा वर्ग के 6 पद व अनुसूचित जाति के 6 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं पास या समकक्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले सभी आवेदकों के पास आईटीआई प्रमाणपत्र का होना आवश्यक है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों में 15 पद लखनऊ के लिए व 5 पद बिहार के लिए प्रस्तावित है। इन पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में प्राप्त किए गए अंकों की मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

government jobs in iisr.

इन पदों पर आवेदन केवल ऑफलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का डिमांड ड्रॉफ्ट निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला व विकलांग उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जायेगा। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिए गए पते 'सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ सुगरकेन रिसर्च, रायबरेली रोड, पी.ओ. दिलकुशा, लखनऊ-226002' पर भेजे।

इन पदों पर आवेदन 8 नवंबर, 2014 से प्रारंभ है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 दिसंबर, 2014 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.iisr.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed