बिना थके 30 घंटे काम करेगा AI: एंथ्रोपिक ने पेश किए शक्तिशाली मॉडल्स, क्या है नए फेबल 5.2 व मिथोस 5.2 में खास?

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Tue, 10 Nov 2026 09:32 AM IST
सार

एंथ्रोपिक ने अपने दो सबसे शक्तिशाली एआई मॉडल को लॉन्च कर दिया है। ये मॉडल कोडिंग, रीजनिंग, विजन और लंबे एजेंटिक कामों में पिछले वर्जन्स से 30 से 20 सस्ते हैं। सैन फ्रांसिस्को की यह AI लैब अपने ब्लॉकबस्टर IPO से ठीक पहले यह बड़ा अपडेट लेकर आई है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Anthropic Unveils Fable 5.2 and Mythos 5.2 Ahead  Highly Anticipated Wall Street Debut
एंथ्रोपिक ने पेश किए दो नए एआई मॉडल - फोटो : @claudeai

    विस्तार

    अब एआई कंपनियां ऐसे मॉडल तैयार कर रही हैं, जो बिना लगातार इंसानी मदद के बड़े और मुश्किल काम भी पूरे कर सकता है। एंथ्रोपिक ने अपने दो नए मॉडल फेबल 5.2 और मिथोस 5.2 पेश किए हैं। कंपनी का दावा है कि ये मॉडल पिछले वर्जन के मुकाबले 30 फीसदी तक तेज हैं और इन्हें इस्तेमाल करने का खर्च भी 20 फीसदी कम है। खास बात है कि यह मॉडल कोडिंग, विजन और लंबे समय तक चलने वाले इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट संभालने जैसे कामों में सक्षम हैं।

    30 फीसदी तक तेज और 20 फीसदी कम खर्च

    छोटे निर्देशों पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस डिजाइन कर सकता है एआई

    • नए मॉडल की खासियत में से एक इसकी हार्डवेयर डिजाइन की क्षमता भी है। कंपनी के अनुसार, फेबल 5.2 ने छोटे और सीमित निर्देशों के आधार पर काम करने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण डिजाइन किए।
    • इसका मतलब है कि एआई अब केवल सॉफ्टवेयर या कोड तैयार करने तक सीमित नहीं है। वह हार्डवेयर डिजाइन जैसे तकनीकी कामों में भी मदद कर सकता है। ऐसे कामों के लिए पहले विशेषज्ञ इंजीनियरों की बड़ी टीम और काफी समय की जरूरत पड़ती थी।

    फेबल 5.2 का कारनामा

    • फेबल 5.2 ने एजेंटिक एआई की क्षमता का एक और बड़ा उदाहरण पेश किया है। कंपनी के अनुसार, इस मॉडल ने करीब एक हजार एआई एजेंट्स का नेतृत्व किया और इनकी मदद से 30 घंटे के भीतर फर्माट के अंतिम प्रमेय (Fermat's Last Theorem) को सिद्ध किया।
    • यानी की एजेंटिक एआई ऐसी तकनीक है, जिसमें AI किसी बड़े लक्ष्य को छोटे-छोटे कामों में बांटकर उन्हें पूरा करने के लिए अलग-अलग एजेंट्स की मदद ले सकता है। ये एजेंट अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालते हैं और मिलकर अंतिम नतीजे तक पहुंचते हैं।
    • इसके अलावा, फेबल 5.2 ने एजेंटिक कोडिंग और प्रोटीन डिजाइन जैसे बेंचमार्क पर भी पिछले मॉडलों को पीछे छोड़ा है। इससे पता चलता है कि नए मॉडल सिर्फ सामान्य निर्देशों का पालन करने के बजाय कई स्तरों वाले मुश्किल काम भी संभाल सकते हैं।

    कोडिंग, रीजनिंग और विजन में बेहतर क्षमता

    • कोडिंग: जटिल प्रोग्रामिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के काम के लिए।
    • रीजनिंग: मुश्किल समस्याओं को समझना और उनका हल निकालना।
    • विजन: विजुअल जानकारी को समझना और उसका विश्लेषण करना।
    • एजेंटिक कार्य:लंबे समय तक चलने वाले कामों को खुद संभालना और अलग-अलग चरणों में पूरा करना।
    • कंपनी का कहना है कि ये मॉडल कम से कम इंसानी निगरानी के साथ महत्वाकांक्षी और लंबे प्रोजेक्ट पूरे कर सकते हैं।

    छोटी टीमें भी कर सकेंगी बड़े इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट

    • इन मॉडलों का सबसे बड़ा असर छोटी कंपनियों और स्टार्टअप पर पड़ सकता है। पहले हार्डवेयर डिजाइन या कई दिनों तक चलने वाले इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट के लिए बड़ी टीम की जरूरत होती थी, लेकिन अब एआई की मदद से छोटी टीमें भी ऐसे काम करने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।
    • फेबल 5.2 और मिथोस 5.2 जैसे मॉडल काम को अलग-अलग चरणों में बांटकर उसे पूरा करने में मदद कर सकते हैं। इससे टीमों का समय बचेगा और सीमित संसाधनों में भी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करना संभव हो सकता है।

    कैसे करेंगे इस्तेमाल?

    • एंथ्रोपिक के अनुसार, नए मॉडल अब उसकी पेड योजनाओं के तहत उपलब्ध हैं। इसके अलावा, डेवलपर्स और कंपनियां इन्हें एपीआई के माध्यम से भी इस्तेमाल कर सकती हैं। एपीआई के जरिए दूसरे सॉफ्टवेयर और डिजिटल सेवाओं में एआई मॉडल की क्षमताओं को जोड़ा जा सकता है।
    • कम कीमत और बेहतर प्रदर्शन के चलते इन मॉडलों का इस्तेमाल पहले के मुकाबले ज्यादा लोगों और छोटी टीमों के लिए आसान हो सकता है।

    आईपीओ से पहले एंथ्रोपिक की बड़ी तैयारी

    • नए एआई मॉडल ऐसे समय में पेश किए गए हैं, जब एंथ्रोपिक वॉल स्ट्रीट पर अपने बड़े आईपीओ की तैयारी कर रही है। सैन फ्रांसिस्को स्थित यह एआई लैब इस महीने शेयर बाजार में उतरने की तैयारी में है।
    • कंपनी को इस आईपीओ के जरिए एक ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का वैल्यूएशन मिलने की उम्मीद है। हालांकि, हाल के हफ्तों में कंपनी के संभावित वैल्यूएशन के अनुमान में गिरावट आई है। इससे पहले ये अनुमान दो ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गए थे।

    क्यों इतने खास हैं ये मॉडल्स?

    फेबल 5.2 और मिथोस 5.2 की खासियत सिर्फ इनकी तेज रफ्तार या कम कीमत नहीं है। इनकी असली क्षमता लंबे और मुश्किल कामों को कम मानवीय निगरानी में पूरा करने में है। हार्डवेयर डिजाइन से लेकर कोडिंग और इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट तक, ये मॉडल छोटी टीमों के काम करने का तरीका बदल सकते हैं।