बैंक प्रेस में सरकारी नौकरी का मौका, करें आवेदन
बैंक नोट प्रेस, देवास, मध्य प्रदेश में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 25 है। इन पदों पर अधिकतम 28 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं।
आरक्षित वर्ग को निर्धारित आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 55% अंकों के साथ स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।
अन्य योग्यता के अंतर्गत उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर ज्ञान के साथ में हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को 5,200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये और ग्रेड पे 2,000 रुपए प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।
इस तरह से करें आवेदन
विज्ञापित पदों पर केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग को 100 रुपये का डिमांड ड्रॉफ्ट 'जनरल मैनेजर बैंक नोट प्रेस, देवास' के पक्ष में जमा करना होगा व आवेदन करने के लिए उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को भरें व उसके साथ जरूरी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियों को संलग्न कर 'पोस्ट बॉक्स नंबर- 3076, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003' के पते पर भेजें।
योग्य आवेदक के चयन के लिए लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। विज्ञापित पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 12 जून, 2015 को अंतिम तिथि निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए या अन्य किसी प्रकार की जानकारी हासिल करने के लिए संबंधित वेबसाइट jobapply.in/bnpdewas पर लॉग ऑन करें।