SGPGI Recruitment 2022: स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, एक लाख रुपए से अधिक मिलेगी सैलरी
संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने स्टाफ नर्स, तकनीशियन समेत कई पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। परीक्षा से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
विस्तार
स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में सिस्टर ग्रेड -II (स्टाफ नर्स), टेकनीशियन रेडियोलॉजी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट और जूनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के कई पदों पर भर्तियां कराई जा रही हैं। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गयाहै। इस वैकेंसी के अंतगर्त कुल 454 पदों को भरा जाएगा। अधिसूचना के मुताबिक, इसकी आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत मार्च में की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को अधिक जानकारी केलिए एसजीपीजीआई की वेबसाइट पट विज़िट करना होगा। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉटकॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE Current Affairs - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
पदों का विवरण
पद का नाम
पदों की संख्या
सिस्टर ग्रेड-II
252
तकनीशियन(रेडियोनलॉजी )
34
टेक्नीशियन रेडियोथैरेपी
8
मेडिकल लैबटेक्नोलॉजिस्ट
137
जूनियर मेडिकल लैबटेक्नोलॉजिस्ट
23
आयुसीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्सको नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया
एसजीपीजीआई द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट (CRT), स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसमें सफलहोने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम मेधा सूची तैयार की जाएगी।
सैलरी
इस भर्ती के तहत जिन उम्मीदवारों का चयन सिस्टर ग्रेड-II के लिए किया जाएगा, उन्हें सातवें पे-कमीशन के आधार पर यानी लेवल-7 के अनुसार न्यूनतम अनुमानित वेतन 44,900 रुपए सेलेकर अधितकम 1,42,400 रुपए प्रतिमाह तक दिया जा सकता है। इसके अलावा अन्य पदों के वेतनमान से जुड़ी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों सेपास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।