फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   FSSAI Jobs 2021 Food Safety Authority of India Recruitment process is going on for various posts, know full details here

FSSAI Jobs 2021: फूड सेफ्टी अथॉरिटी ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर जारी है भर्ती प्रक्रिया, जानें पूरी जानकारी 

Fri, 05 Nov 2021 01:34 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 05 Nov 2021 01:34 PM IST
सार

FSSAI Jobs 2021: भर्ती में आवेदन के लिए सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये, वहीं एससी वर्ग, एसटी वर्ग, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
FSSAI Jobs 2021 Food Safety Authority of India Recruitment process is going on for various posts, know full details here
FSSAI Jobs 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए फूड सेफ्टी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने सुनहरा अवसर दिया है। एफएसएसएआई द्वारा असिस्टेंट डायरेक्टर, डिप्टी मैनेजर, फूड एनालिस्ट और टेक्निकल ऑफिसर समेत कई अन्य पदों भर्ती प्रक्रिया 8 अक्तूबर 2021 से शुरू है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट https://fssai.gov.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती में कुल पदों की संख्या 255 है। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 नवंबर 2021 को रखी गई है। उम्मीदवार इसके बाद इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। इसलिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें। उम्मीदवारों के चयन के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती में आवेदन के लिए सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये, वहीं एससी वर्ग, एसटी वर्ग, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


एफएसएसएआई भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां 

1. भर्ती के लिए  ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 8 अक्टूबर 2021
2. भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख- 7 नवंबर 2021
3. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 7 नवंबर 2021
4. भर्ती परीक्षा की तारीख- अब तक तय नहीं

एफएसएसएआई में जारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा का होना अनिवार्य है। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट  https://fssai.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। एफएसएसएआई में जारी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  https://fssai.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां उन्हें नोटिफिकेशन और भर्ती से जुड़ी अन्य सभी जानकारी आसानी से मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिफिकशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed