फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Faculty Recruitment in DU's Shyam Lal College for 57 Assistant Professor Vacancies; Salary upto 1.82 Lakhs

DU Faculty Recruitment: सहायक प्रोफेसर बनना है तो भरें इस नौकरी का फॉर्म; 1.82 लाख से अधिक तक है मासिक वेतन

Thu, 28 Aug 2025 05:39 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 28 Aug 2025 05:39 PM IST
सार

DU Recruitment 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जा रही है। भर्ती अलग-अलग विभागों के लिए है। कुल 57 पदों को भरा जाना है। चयनित होने पर 1.82 लाख से अधिक तक वेतन दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Faculty Recruitment in DU's Shyam Lal College for 57 Assistant Professor Vacancies; Salary upto 1.82 Lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

Shyam Lal College Faculty Recruitment: दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज (इवनिंग) में कई पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया चालू है, लेकिन समाप्त होने के नज़दीक है। कॉलेज में कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, इंग्लिश, हिंदी, गणित, फिजिकल एजुकेशन समेत विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 57 पदों को भरा जाना है।

विज्ञापन


संबंधित भर्ती की अधिसूचना कॉलेज (shyamlale.du.ac.in) और विश्वविद्यालय (du.ac.in), दोनों की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार अधिसूचना पढ़कर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 सितंबर, 2025 है।

विज्ञापन

DU Assistant Professor Recruitment 2025: वैकेंसी डिटेल्स 

  • कॉमर्स - 21 पद
  • कंप्यूटर साइंस - 6 पद
  • इकोनॉमिक्स - 7 पद
  • इंग्लिश - 6 पद
  • हिंदी - 7 पद
  • इतिहास - 3 पद
  • मैथमेटिक्स - 3 पद
  •  पॉलिटिकल साइंस - 1 पद
  • फिजिकल एजुकेशन - 1 पद
  • एन्वायरमेंट अध्ययन - 2 पद
  • कुल - 57

DU Assistant Professor Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार ने यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण की हो।

इसके अलावा, विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग में (किसी भी समय) शीर्ष 500 में रहने वाले किसी विदेशी विश्वविद्यालय/संस्थान से प्राप्त की गई पीएचडी की डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।

विज्ञापन

DU Assistant Professor Salary: इतनी मिलेगी सैलरी

चयनित होने पर उम्मीदवार को हर महीने पे लेवल 10 के अनुसार 57,700 रुपये से लेकर 1,82,400 रुपये वेतन दिया जाएगा।

DU Assistant Professor Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rec.uod.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • इसके बाद लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें।
  • अब आवेदन पत्र में भरे गए सभी विवरणों की भली प्रकार जांच करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद जमा किए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed