फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DTC Recruitment 2026: Apply Now for Senior Manager Position in Delhi Transport

DTC Vacancy: दिल्ली परिवहन में सीनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन; मिलेगा शानदार वेतन

Wed, 11 Feb 2026 04:47 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 11 Feb 2026 04:47 PM IST
सार

DTC Vacancy 2026: में दिल्ली परिवहन निगम में वरिष्ठ सीनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती हो रही है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर चयनित होने वाले को शानदार वेतन और लाभ भी मिलेंगे।

विज्ञापन
DTC Recruitment 2026: Apply Now for Senior Manager Position in Delhi Transport
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

विज्ञापन

DTC Recruitment 2026: दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने सीनियर मैनेजर के पदों (ट्रेफिक और मैकेनिकल) पर भर्ती के नियम जारी किए हैं। कुल 61 पदों को सीधी भर्ती, पदोन्नति या स्थानांतरण के जरिए भरा जाएगा। भर्ती में आयु, योग्यता और अनुभव की शर्तें निर्धारित की गई हैं।

दिल्ली परिवहन निगम में वरिष्ठ प्रबंधक (मैकेनिकल) के कुल 30 पद हैं, जिनमें 20 पद पदोन्नति और 10 पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे। यह पद समूह ‘ए’ के अंतर्गत आता है और वेतन 15,600-39,100 + ग्रेड पे 6,600 (स्तर 11, 7वें वेतनमान के अनुसार) निर्धारित है। आयु सीमा 45 वर्ष तक है, जबकि सरकारी कर्मचारियों और डीटीसी कर्मचारियों के लिए इसमें छूट दी गई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विवरण जानकारी
पद का नाम वरिष्ठ प्रबंधक (मैकेनिकल)
कुल पद 30 (पदोन्नति 20 + सीधी भर्ती 10)
वर्ग समूह ‘ए’
वेतन ₹15,600-39,100 + ग्रेड पे ₹6,600 (स्तर 11, 7वें वेतनमान)
आयु सीमा 45 वर्ष तक; सरकारी और DTC कर्मचारियों के लिए छूट

क्या है आवेदन के लिए योग्यता?

सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए और ऑटोमोटिव वाहनों की मरम्मत व रखरखाव में प्रबंधक या उससे ऊपर के पद पर कम से कम 8 साल का अनुभव होना चाहिए। साथ ही प्रशासन और कर्मचारियों को संभालने की क्षमता भी जरूरी है। 

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया में सीधी भर्ती, पदोन्नति या प्रतिनियुक्ति/स्थानांतरण शामिल हैं और पदोन्नति/प्रतिनियुक्ति के लिए मैकेनिकल विभाग में 5-10 साल का अनुभव होना अनिवार्य है। परिवीक्षा अवधि 2 वर्ष निर्धारित की गई है।

वरिष्ठ प्रबंधक (ट्रेफिक) के 31 पदों पर भर्ती 

दिल्ली परिवहन निगम में वरिष्ठ प्रबंधक (ट्रेफिक) के कुल 31 पद हैं, जिनमें 20 पद पदोन्नति और 11 पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे। यह पद समूह ‘ए’ के अंतर्गत आता है और वेतन 15,600-39,100 + ग्रेड पे 6,600 (स्तर 11, 7वें वेतनमान के अनुसार) निर्धारित है। आयु सीमा सीधी भर्ती के लिए 45 वर्ष तक है, जबकि सरकारी कर्मचारियों और डीटीसी कर्मचारियों के लिए इसमें छूट दी गई है।

सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री या समकक्ष होना आवश्यक है। इसके साथ ही राज्य सड़क परिवहन निगम या बस संचालन में प्रबंधक या उससे ऊपर के पद पर कम से कम 8 साल का अनुभव जरूरी है। उम्मीदवार के पास मार्ग योजना, समय-सारणी और संचालन का ज्ञान होना चाहिए। वांछनीय योग्यता में विधि या MBA डिग्री शामिल है।
विवरण जानकारी
पद का नाम वरिष्ठ प्रबंधक (ट्रेफिक)
कुल पद 31 (पदोन्नति 20 + सीधी भर्ती 11)
वर्ग समूह ‘ए’
वेतन ₹15,600-39,100 + ग्रेड पे ₹6,600 (स्तर 11, 7वें वेतनमान)
आयु सीमा सीधी भर्ती के लिए 45 वर्ष तक; सरकारी और DTC कर्मचारियों के लिए छूट

कितना होना चाहिए अनुभव?

चयन प्रक्रिया में सीधी भर्ती, पदोन्नति या प्रतिनियुक्ति/स्थानांतरण शामिल हैं। पदोन्नति या प्रतिनियुक्ति के लिए उम्मीदवारों के पास प्रबंधक (यातायात) पद पर 5 साल की सेवा या 8 साल का अनुभव होना चाहिए। चुने गए उम्मीदवारों पर 2 साल की परिवीक्षा अवधि लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed