Delhi Police result 2018: थोड़ी देर में जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस में पुरुष और महिला कॉन्सटेबलों के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट थोड़ी देर में स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा जारी किया जाएगा। नतीजों की घोषणा होने के बाद कैंडिडेट्स स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। यह ऑनलाइन परीक्षा पिछले साल 5 से 8 फरवरी के बीच आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा के लिए 1 लाख 55 हजार 435 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जबकि इनमें से 1 लाख 44 हजार 814 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा में हिस्सा लिया था।
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक-
उम्मीदवार सबसे पहले स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर लॉगइन करें
इसके बाद होमपेज पर 'Delhi Police Constable Result' लिंक पर क्लिक करें।
क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको पीडीएफ फाइल दिखाई देगी। इस पीडीएफ फाइल पर आपको चुने गए अभ्यर्थियों के नाम और उनसे जुड़ी जानकारी दिखाई देगी। यदि इस शीट में आपका नाम नहीं है तो मतलब आपका चयन नहीं हुआ है।
इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करके इस पर आप अपने नतीजे जांच सकते हैं।