फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Constable Exam Results Out; Harshit Kumar Devangan Secures First Position

CG Vyapam Constable Result: छत्तीसगढ़ कांस्टेबल का रिजल्ट घोषित, 91.500 अंकों के साथ हर्षित कुमार ने किया टॉप

Sat, 20 Sep 2025 01:24 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 20 Sep 2025 01:24 PM IST
सार

CG Vyapam Constable Result 2025 OUT: छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। टॉप स्कोर 91.500 अंक के साथ हर्षित कुमार देवानगन ने किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Constable Exam Results Out; Harshit Kumar Devangan Secures First Position
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

CG Vyapam Constable Result 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने छत्तीसगढ़ कांस्टेबल के 200 पदों लिए आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम सीजी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 2,16,307 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परिणाम के साथ ही सभी अभ्यर्थियों की प्राप्तांक सहित कंबाइंड मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

हर्षित कुमार देवानगन ने किया टॉप

सीजी व्यापमं की लिखित परीक्षा में हर्षित कुमार देवानगन ने 100 में से 91.500 अंक हासिल कर टॉप किया। रितेश कुमार गवेल 89.500 अंकों के साथ दूसरे और राहुल वर्मा 88.750 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी मांगी गई हाइट

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 167.5 सेमी निर्धारित की गई है, जबकि अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए यह 165 सेमी है। पुरुषों का सामान्य स्थिति में सीना 81 सेमी और फुलाने पर 86 सेमी होना अनिवार्य है। महिला कर्मचारियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152.4 सेमी निर्धारित की गई है।

इस दिन हुई परीक्षा

आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल 2025 से शुरू हुई थी और उम्मीदवारों को अंतिम आवेदन 2 मई 2025 तक भरना था। इसके बाद 3 से 5 मई 2025 तक करेक्शन विंडो खोली गई थी। इस भर्ती की परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई।  ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि 4 जून 2025  थी, जबकि अंतिम तिथि 27 जून 2025 शाम 5:00 बजे तक थी। इसके बाद 28 जून से 30 जून 2025 शाम 5:00 बजे तक त्रुटि सुधार की सुविधा प्रदान की गई थी।

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया गया। परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) प्रश्न पूछे गए। इन प्रश्नों में सामान्य अध्ययन, पंचायती राज, ग्रामीण विकास की प्रमुख योजनाएं, छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान और सामान्य हिंदी से संबंधित प्रश्न पूछे जाते थे। उम्मीदवारों के अंक के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Results” या “Constable Recruitment Result” का लिंक खोजें।
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • आपको अपना रोल नंबर/आवेदन संख्या / अन्य मांगी गई जानकारी भरनी पड़ सकती है।
  • जानकारी भरने के बाद Submit/View Result बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट डाउनलोड और प्रिंट करें।
  • अपना रिजल्ट PDF या स्क्रीनशॉट के रूप में डाउनलोड करें और प्रिंट करके सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed