Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   old age lonliness Move forward in life with beautiful memories

खूबसूरत यादों के साथ जिंदगी में आगे बढ़ें: अकेलेपन और उदासी से घिरा हो मन तो क्या करें?

Fri, 13 Nov 2026 04:33 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 13 Nov 2026 04:33 AM IST
सार

जीवनसाथी के निधन के बाद घर में अकेलापन महसूस होता है और किसी काम में मन नहीं लगता। इस दुख से उबरने और दोबारा सामान्य दिनचर्या शुरू करने के लिए क्या करूं?

विज्ञापन
old age lonliness Move forward in life with beautiful memories
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के 76 वर्षीय प्रकाश जी अकेलेपन से जूझ रहे हैं। मनोवैज्ञानिक डॉ. साक्षी गुप्ता ने उन्हें कुछ यों सलाह दी : समझ सकती हूं कि इतने वर्षों तक जिस व्यक्ति के साथ आपने जिंदगी का हर सुख-दुख बांटा, उसके चले जाने के बाद जीवन में कितना खालीपन महसूस होता होगा। ऐसे में अकेलेपन का एहसास, उदास रहना और जीवन की सामान्य गतिविधियों में रुचि कम हो जाना बिल्कुल स्वाभाविक है। लेकिन, यह भी उतना ही जरूरी है कि जीवनसाथी को खोने के दुख से तुरंत उबरने या पहले की तरह सामान्य होने के लिए खुद पर अनावश्यक दबाव न डालें। इतने वर्षों का साथ अचानक छूट जाने के बाद मन को संभलने में वक्त लगता है। इसलिए अपनी भावनाओं को समझें, उन्हें स्वीकार करें और खुद को इस बदलाव के साथ तालमेल बिठाने के लिए पर्याप्त समय दें। दुख को स्वीकार करना ही उससे बाहर निकलने की पहली सीढ़ी है।
विज्ञापन

 
भावनाओं को स्वीकार करें : अगर जीवनसाथी की याद में आंखें भर आती हैं या रोने का मन करता है, तो खुद को रोकने की कोशिश न करें। मन में उठने वाली भावनाओं को खुलकर महसूस करें। कई बार किसी अपने से मन की बात साझा करने से भी दिल का बोझ हल्का हो जाता है। इसलिए, बच्चों, किसी करीबी रिश्तेदार या भरोसेमंद मित्र से अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बात करें। यह न सोचें कि उम्र के इस पड़ाव पर आपको हर हाल में मजबूत बने रहना है।
विज्ञापन

 
छोटी गतिविधियों से दिनचर्या शुरू करें : अचानक अपनी पूरी दिनचर्या बदलने की कोशिश न करें। शुरुआत छोटे कदमों से करें। सुबह तय समय पर उठने, नहाने, अपने लिए चाय बनाने, सैर करने और समय पर भोजन करने जैसी गतिविधियां अपनाएं। दिन में कुछ समय अपनी पसंद के कामों के लिए निकालें। जैसे-पुराने गीत सुनना, अखबार पढ़ना, पौधों की देखभाल करना या धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होना। ये छोटी आदतें उद्देश्य और नियमितता वापस लाने में मदद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
सामाजिक जुड़ाव बनाए रखें : अकेलेपन से निपटने का एक महत्वपूर्ण तरीका लोगों से जुड़े रहना है। यदि संभव हो, तो किसी वरिष्ठ नागरिक समूह, पार्क क्लब, पुस्तकालय या सामुदायिक गतिविधि का हिस्सा बनें। सप्ताह में किसी दिन खास मित्र से मिलना या मित्रों के साथ समय बिताना भी मन को सुकून दे सकता है।
 
नया उद्देश्य तलाशें : जीवन का कोई भी पड़ाव नए अर्थ और उद्देश्य की शुरुआत बन सकता है। आप अपने अनुभवों को युवा पीढ़ी के साथ साझा कर सकते हैं, बच्चों को पढ़ा सकते हैं, जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं या अपनी किसी पुरानी रुचि को दोबारा अपना सकते हैं। दूसरों के जीवन में सकारात्मक योगदान देने से आपको आत्मसंतुष्टि का अनुभव होगा।

 
अपना ख्याल रखें : नियमित नींद, संतुलित भोजन और संतुलित शारीरिक गतिविधि का ख्याल रखें। नियमित रूप से स्वास्थ्य संबंधी जांच करवाते रहें। यदि कई सप्ताह तक उदासी बनी रहे, नींद या भूख प्रभावित हो, निराशा बढ़ती जाए, तो मनोचिकित्सक से परामर्श जरूर लें। पेशेवर सहायता लेना कमजोरी नहीं, बल्कि स्वयं के प्रति जिम्मेदारी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed