CGPSC Civil Judge Mains Exam: सीजीपीएससी सिविल जज मुख्य परीक्षा कार्यक्रम घोषित, ऐसे करें चेक
CGPSC Civil Judge Mains Exam 2022: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने सिविल जज (प्रवेश स्तर) परीक्षा 2022 के लिए मुख्य परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विस्तार
CGPSC Civil Judge Mains Exam 2022: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने सिविल जज (प्रवेश स्तर) परीक्षा 2022 के लिए मुख्य परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 27 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित की जानी है।
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से परीक्षा से 10 दिन पहले अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 521 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 48 रिक्तियों को भरना है। सीजीपीएससी सिविल जज परीक्षा 2022 में तीन राउंड शामिल होंगे - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार इत्यादि।
CGPSC Civil Judge Mains Exam Schedule डाउनलोड करने के चरण
-
सबसे पहले उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं। -
होम पेज पर सिविल जज मेन एग्जाम शेड्यूल पर क्लिक करें। -
सीजीपीएससी परीक्षा का शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
सिविल जज (प्रवेश स्तर) परीक्षा 2022 का शेड्यूल देखें और डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।