फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CGPSC answer key 2022 for Mining Officer, Assistant Geologist and various posts at psc.cg.gov.in sarkari naukri

CGPSC answer key 2022: छत्तीसगढ़ पीएससी माइनिंग ऑफिसर, जियोलोजिस्ट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी

Sat, 02 Jul 2022 02:31 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 02 Jul 2022 02:31 PM IST
सार

CGPSC answer key 2022: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 30 जून, 2022 को किया गया था।

विज्ञापन
CGPSC answer key 2022 for Mining Officer, Assistant Geologist and various posts at psc.cg.gov.in sarkari naukri
JKSSB SI Answer Key 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CGPSC answer key 2022: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने माइनिंग ऑफिसर, असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट और डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (Radio) के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को चेक करने का लिंक भी अब ऑनलाइन पोर्टल पर एक्टिवेट कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया थे, वे उत्तर कुंजी को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

CGPSC answer key 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 30 जून, 2022 को किया गया था। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से कुल 20 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को माइनिंग ऑफिसर, असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट और डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (Radio) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CGPSC answer key 2022: आपत्ति दर्ज कराने का मौका
जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, उन्हें इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। जो भी ऐसा करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आपत्ति 7 जुलाई, 2022 तक दर्ज करा सकते हैं। आयोग की ओर से इन आपत्तियों पर समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे। 

विज्ञापन

CGPSC answer key 2022: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?

उम्मीदवार उत्तर कुंजी को नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • अब आपको होम पेज पर प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी से जुड़ा लिंक दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करते ही उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed