MP CEDMAP Recruitment 2021: उद्यमिता विकास संगठन में निकलीं बंपर नौकरियां, डीईओ और अन्य पदों के लिए ये है भर्ती प्रक्रिया
CEDMAP Recruitment 2021: उद्यमिता विकास संगठन मध्य प्रदेश (सीईडीएमएपी) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डाटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंटेंट और आदि के कुल 1141 पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP CEDMAP Recruitment 2021: सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट मध्यप्रदेश (CEDMAP) ने बंपर भर्ती निकाली है। CEDMAP भर्ती 2021 के तहत उद्यमिता विकास संगठन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डाटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंटेंट और आदि के कुल 1,141 पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। सीईडीएमएपी भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2021 तक है। पात्रता नियमों और सीईडीएमएपी भर्ती 2021 की रिक्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी यहां दी गई है। खबर में आधिकारिक अधिसूचना का सीधा लिंक भी दिया गया है।
उद्यमिता विकास संगठन, मध्य प्रदेश (CEDMAP) भर्ती 2021
- कुल रिक्तियाें की संख्या : 1141
- रिक्त पद : मैनेजर, असिस्टेंट, टेक्नीकल एक्सपर्ट, प्रोग्रामर, डाटा एंट्री ऑपरेटर और अन्य
- CEDMAP ऑनलाइन आवेदन शुरू : 15 नवंबर, 2021
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 नवंबर, 2021
- आधिकारिक वेबसाइट : mponline.gov.in
सीईडीएमएपी अधिसूचना 2021
सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट में राज्य वित्त प्रबंधक / सलाहकार, लेखाकार सह खाता सहायक, निगरानी और मूल्यांकन, आईईसी / मीडिया और सामुदायिक / संस्थागत विकास विशेषज्ञ, तकनीकी विशेषज्ञ और आदि की 1,141 रिक्तियों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना 2021 जारी की गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके सीईडीएमएपी डीईओ अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं।
CEDMAP भर्ती 2021 की आधिकारिक अधिसूचना 2021 डाउनलोड करें।
MP CEDMAP Recruitment 2021 रिक्तियों का विवरण
- लेखाकार सह डाटा एंट्री ऑपरेटर - 626
- सब इंजीनियर/ टेक्नीकल कोऑर्डिनेटर- 313
- पेसा ब्लॉक समन्वयक - 89
- जिला समन्वयक / प्रबंधक - 52
- कंप्यूटर ऑपरेटर सह कार्यालय सहायक - 52
- प्रोग्रामर - 01
- राज्य वित्त प्रबंधक / सलाहकार - 01
- लेखाकार सह लेखा सहायक - 01
- निगरानी और मूल्यांकन - 01
- आईईसी/ मीडिया और समुदाय - 02
- तकनीकी विशेषज्ञ - 01
- जीआईएस / एमआईएस / और एमई विशेषज्ञ - 01
- स्थानीय योजना और शासन विशेषज्ञ - 01
MP CEDMAP Recruitment 2021 पात्रता मानदंड
- लेखाकार सह डीईओ : 12वीं पास
- सब इंजीनियर/टेक्नीकल कोऑर्डिनेटर : सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई
- PESA Block समन्वयक : स्नातक
CEDMAP ऑनलाइन आवेदन लिंक
उम्मीदवार जो न्यूनतम पात्रता मानदंड के अनुसार खुद को योग्य पाते हैं, वे मध्यप्रदेश शासन के ऑनलाइन पोर्टल mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सीईडीएमएपी भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 है।
CEDMAP Recruitment 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार CEDMAP भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- ऊपर दिए गए सीधे आवेदन ऑनलाइन बटन पर क्लिक करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अपनी योग्यतानुसार उस पद के लिंक को देखें, जिसमें आप आवेदन करने के योग्य और इच्छुक हैं।
- पोस्ट के नीचे अप्लाई नाउ बटन पर क्लिक करें।
- अब मूल विवरण भरकर अपना पंजीकरण करें।
- अब CEDMAP ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
- यदि लागू हो तो आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- नीचे सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- फाॅर्म और शुल्क भुगतान की रसीद की प्रति संभालकर रखें।