फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CASB Agniveer Vayu 2025: Last Date to Apply Today, 12th Pass Candidates Must Register Now

CASB Agniveer Vayu: अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि, मौका न गंवाएं, 12वीं पास अभी करें पंजीकरण

Thu, 31 Jul 2025 10:51 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 31 Jul 2025 10:51 AM IST
सार

CASB Indian Airforce Agniveer Vayu Jobs: अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तारीख है, जो उम्मीदवार भारतीय वायुसेना में शामिल होने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। 12वीं पास युवा या डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी पर जाकर तुरंत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CASB Agniveer Vayu 2025: Last Date to Apply Today, 12th Pass Candidates Must Register Now
Agniveer Vayu - फोटो : ANI

विस्तार

CASB Indian Airforce Agniveer Vayu Vacancy: भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु (Agniveervayu) भर्ती के लिए आज 31 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि है। इस भर्ती में 12वीं पास युवाओं के साथ-साथ इंजीनियरिंग डिप्लोमा और वोकेशनल कोर्स वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

विज्ञान वर्ग के लिए शैक्षणिक योग्यता

भारतीय वायुसेना की अग्निवीरवायु भर्ती 2025 में विज्ञान वर्ग से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ 12वीं (10+2) परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया है - जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, ऑटोमोबाइल आदि  और अंग्रेजी में भी न्यूनतम 50% अंक हैं, वे भी इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।

विज्ञापन

गैर-विज्ञान वर्ग के लिए योग्यता

गैर-विज्ञान वर्ग के उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा में कुल 50% अंक और अंग्रेज़ी विषय में भी अलग से 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके साथ ही वे उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्था से दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स किया है और उसमें न्यूनतम 50% अंक पाए हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर उन युवाओं के लिए है जो तकनीकी या व्यावसायिक शिक्षा के साथ करियर बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

भारतीय वायुसेना अग्निवीर वायु भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष तय की गई है। केवल वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनका जन्म 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 के बीच हुआ हो। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच शामिल हैं।

एप्लीकेशन फीस और फिजिकल टेस्ट का पैटर्न

सभी वर्गों के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 550 रुपये की ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करनी होगी। फिजिकल टेस्ट में पुरुष उम्मीदवारों को 7 मिनट में 1.6 किलोमीटर और महिलाओं को 8 मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा, पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वाट्स जैसे फिटनेस अभ्यास भी कराने होंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
  • "Apply Online" या "Candidate Login" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि आप नए उम्मीदवार हैं, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें - इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि भरना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अपने रजिस्टर्ड ईमेल और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से भरें - जैसे शैक्षिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण, आदि।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाण-पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (निर्धारित साइज और फॉर्मेट में)।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed