UPSSSC ANM Bharti 2022: एएनएम भर्ती के डीवी में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी इस तारीख को पूरा करा सकेंगे डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, जान लें पूरी डिटेल्स
उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के पदों के लिए आयोजित की गई मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। पात्र अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना दस्तावेज सत्यापन प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश एएनएम भर्ती की मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है। यूपीएसएसएससी ने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट पर साझा कर दी है। आयोग ने विभिन्न चरणों में आयोजित किए जाने वाले डीवी के शेड्यूल को भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। जारी नोटिस के अनुसार 9,212 पदों के लिए कराई जा रही भर्ती में पहले चरण में सफल होने वाले 17 हजार से अधिक उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट 9 जून से 18 जून 2022 तक अलग-अलग तिथियों में चेक किए जाएंगे। इस प्रक्रिया में प्रतिभाग करने वाले कैंडिडेट्स को आयोग की वेबसाइट पर जाकर ‘डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन लेटर’ अनिवार्य रूप सेडाउनलोड कर लेना होगा जिसे डीवी के समय जांचकर्ता के समक्ष प्रस्तुत करना जरूरी होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। वहींअगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC PET FREE EBooks- Download Now को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।
अनुपस्थित अभ्यर्थी कब करा सकेंगे दस्तावेजों का परीक्षण
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के पदों पर कराई जाने वाली भर्ती की चयन प्रक्रिया के डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन में किसी कारण से अनुपस्थित रहने वाले यानी अपने निर्धारित शेड्यूल में न पहुंच पानेवाले अभ्यर्थी 18 जून को अंतिम दिन दूसरी पाली में 1:30 से 4: 30 तक उपस्थित होकर अपनी डीवी प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग द्वारा चार जून को जारी किए गए नोटिस को देख सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारालगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।