फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   C-DAC Recruitment 2025: Last Date Approaching for 280 Vacancies, Apply Now Without Fee

C-DAC Recruitment 2025: सी-डैक में ढेरों पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, बिना शुल्क अभी करें आवेदन

Sun, 27 Jul 2025 11:06 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 27 Jul 2025 11:06 AM IST
सार

C-DAC Vacancy 2025: सी-डैक भर्ती 2025 के तहत कई तकनीकी पदों पर आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार बिना किसी आवेदन शुल्क के 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती डिजाइन इंजीनियर, सीनियर डिजाइन इंजीनियर सहित कई पदों के लिए है।

विज्ञापन
C-DAC Recruitment 2025: Last Date Approaching for 280 Vacancies, Apply Now Without Fee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

C-DAC Recruitment 2025: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) जल्द ही डिजाइन इंजीनियर, सीनियर डिजाइन इंजीनियर सहित कुल 280 पदों पर आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जुलाई 2025 से शुरू हुई थी और अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के तहत कुल 280 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें डिजाइन इंजीनियर के 203 पद, सीनियर डिजाइन इंजीनियर के 67 पद, प्रिंसिपल डिजाइन इंजीनियर के 5 पद, टेक्निकल मैनेजर के 3 पद, सीनियर टेक्निकल मैनेजर का 1 पद और चीफ टेक्निकल मैनेजर का 1 पद शामिल हैं।
विज्ञापन

 

शैक्षणिक योग्यता और शुल्क

हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग तय की गई है। उम्मीदवारों के पास बीई/बीटेक या अन्य तकनीकी योग्यताएं होनी चाहिए, जो AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त हो। खास बात यह है कि आवेदन के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

आयु सीमा और छूट

पदानुसार अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन से पहले उम्मीदवार संबंधित पद के लिए आयु और योग्यता की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख लें।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ऊपर दिए गए "Careers" या "Current Job Opportunities" विकल्प पर क्लिक करें।
  • जिस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस पद का पूरा विज्ञापन (Notification) ध्यान से पढ़ें।
  • संबंधित पद के सामने दिए गए "Apply Online" या "Click Here to Apply" बटन पर क्लिक करें।
  • यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • पंजीकरण के बाद मिले लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को पूरी जानकारी के साथ भरें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स जैसे कि फोटो, सिग्नेचर, डिग्री आदि को स्कैन कर अपलोड करें।
  • इस भर्ती में कोई आवेदन शुल्क नहीं है, इसलिए यह स्टेप स्किप कर सकते हैं।
  • सारी जानकारी सही भरने के बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें और अंत में फॉर्म का एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed