नौकरियां ही नौकरियां: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए डाक विभाग में बंपर वैकेंसी, आयु सीमा 40 वर्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए बंपर वैकेंसी निकली हैं। इस पद के लिए 40 वर्ष आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
मध्य प्रदेश पोस्टल सर्कल
कुल पदः 2411
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास व तीन माह का कंप्यूटर सर्टिफिकेट
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष (19 जनवरी, 2018 के आधार पर आयु की गणना की जाएगी।)
पदों का विवरण: ग्रामीण डाक सेवक
वेबसाइट: appost.in/indiapost.gov.in
ऐसे करें आवेदन: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
अंतिम तिथि: 19 फरवरी, 2018
चयन प्रक्रियाः आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर होगा
शुल्क: OC/OBC-100 व SC/ST-निःशुल्क
भारतीय नौसेना में नौकरी का अवसर
शॉर्ट सर्विस कमीशन
कुल पद: 38
शैक्षणिक योग्यता: निर्धारित विषयों में बीई/बीटेक व एमएससी डिग्री
आयु सीमा: 02/01/1994 से 01/01/1998 के बीच जन्मा हो।
ब्रांच: एजुकेशन और लॉजिस्टिक्स
पद का विवरण: एसएससी (पुरुष और महिला)
वेबसाइट: www.joinindiannavy.gov.in
ऐसे करें आवेदनः उम्मीदवार वेबसाइट पर जाएं और दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें और उसके बाद आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्कः सभी वर्ग के लिए आवेदन निःशुल्क है।
अंतिम तिथिः 10 फरवरी, 2018
साक्षात्कार के जरिये नियुक्ति
एअर इंडिया एअर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड
पद का विवरणः कस्टमर एजेंट
कुल पदः 27
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी ट्रेड में स्नातक डिग्री व तीन वर्ष का अनुभव और कंप्यूटर संचालन की जानकारी
आयु सीमा : अधिकतम 28 वर्ष
साक्षात्कार की तिथि: 27 जनवरी, 2018
आवेदन शुल्कः 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर जमा करें।
ऐसे करें आवेदन : उम्मीदवार अपने बायोडाटा के साथ संबंधित सभी प्रमाणपत्रों की मूल कॉपी एवं फोटो कॉपी की स्वप्रमाणित प्रतियों को साथ लेकर साक्षात्कार के लिए ‘गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, अशोक नगर, चेन्नई-600083 (अशोक पिलर के निकट)’ पर पहुंचें।
चयन प्रक्रिया: आवेदकों का चयन स्क्रीनिंग/साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
वेबसाइट: airindia.in
ALIMCO में विभिन्न पदों के लिए विज्ञप्ति
ALIMCO, कानपुर (www.alimco.in)
कुल पदः 64
पदों का विवरण: प्रेस ऑपरेटर, प्लांट ऑपरेटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, जूनियर स्टोर कीपर इत्यादि
शैक्षणिक योग्यता: पदानुसार
आवेदन शुल्क: 500/250 रुपये (वर्ग व पद के अनुसार)
आयु सीमा: न्यूनतम 30 वर्ष व अधिकतम 50 वर्ष (पदानुसार)
ऐसे करें आवेदन: उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें और साथ में मांगे गए सभी प्रमाणपत्रों की प्रतियों को संलग्न कर 28 फरवरी, 2018 तक निर्धारित पते पर भेज दें।
पत्राचार का पताः सीनियर मैनेजर (पर्सनल एंड एडमिनिस्ट्रेशन), एएलआईएमसीओ, नारामऊ, जीटी रोड, कानपुर-209217