BSF Admit Card 2025: एचसीएम और एएसआई स्टेनो के लिए पीईटी/पीएसटी परीक्षा हॉल टिकट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
BSF HCM Admit Card: बीएसएफ ने हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रीयल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनो पदों के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSF HCM Admit Card: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रीयल (HCM) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) स्टेनो पदों के लिए 2025 में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। इस साल, कुल 1,526 रिक्तियों को भरने के लिए बीएसएफ शारीरिक परीक्षा आयोजित करने जा रहा है और उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से बीएसएफ में कुल 1526 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से सीआरपीएफ के लिए 303, बीएसएफ के लिए 319 रिक्तियां, आईटीबीपी में 219 रिक्तियां, सीआईएसएफ में 642 रिक्तियां, एसएसबी में 8 और असम राइफल्स में 35 रिक्तियां शामिल हैं।- सीआरपीएफ 303 पद
- बीएसएफ 319 पद
- आईटीबीपी 219 पद
- सीआईएसएफ 642 पद
- एसएसबी 08 पद
- असम राइफल्स 35 पद
BSF HCM Admit Card 2025: महत्वपूर्ण निर्देश
- उम्मीदवारों को अपने हॉल टिकट में सभी जानकारी जैसे नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र आदि की जांच करनी चाहिए।
- किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत बीएसएफ अधिकारियों से संपर्क करें।
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट के साथ एक वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, या मतदाता पहचान पत्र) लाना होगा।
- हॉल टिकट और परीक्षा अधिकारियों द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।
BSF HCM & ASI Steno Exam 2025: चयन प्रक्रिया
- शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा और दक्षता परीक्षा पास करनी होगी।
- लिखित परीक्षा: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, और तकनीकी कौशल का परीक्षण किया जाएगा।
- कौशल परीक्षा: स्टेनो पदों के लिए, उम्मीदवारों को टाइपिंग और शॉर्टहैंड कौशल पर परीक्षण लिया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन: पात्रता सुनिश्चित करने के लिए मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
- चिकित्सीय परीक्षा: अंतिम स्वास्थ्य परीक्षण होगा, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवार चिकित्सा मानकों को पूरा करते हैं या नहीं।
BSF HCM Admit Card 2025: हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें
यदि आपने बीएसएफ हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रीयल और ASI स्टेनो पदों के लिए आवेदन किया है, तो हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करें:
- सबसे पहले, बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Latest News" सेक्शन में जाएं।
- अब "BSF HCM/ASI Steno Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि जैसी आवश्यक जानकारी भरें।
- इसके बाद "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका BSF HCM Admit Card 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- हॉल टिकट को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसे सहेज लें।
- उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए इसका प्रिंटआउट लेना चाहिए।