फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSSC Rejected List bpsssc released Rejected List for the recruitment of Police SI and Sergeant, know how to check, sarkari naukri

BPSSC Rejected List: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने जारी की खारिज उम्मीदवारों की सूची, यहां चेक करें 

Sat, 22 Jan 2022 11:28 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 22 Jan 2022 11:28 PM IST
सार

BPSSC Rejected List: बीपीएसएससी ने अगस्त, 2020 में सब इंस्पेक्टर और सर्जेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती के माध्यम से आयोग द्वारा चयनित उम्मीदवारों को कुल 2213 रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
BPSSC Rejected List bpsssc released Rejected List for the recruitment of Police SI and Sergeant, know how to check, sarkari naukri
BPSSC Rejected List - फोटो : Social Media

विस्तार

BPSSC Rejected List: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस एसआई और सर्जेंट भर्ती के लिए खारिज किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यह सूची अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट  bpssc.bih.nic.in पर जाकर सूची को चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन


BPSSC Rejected List:  26 दिसंबर को हुई थी परीक्षा 
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने एसआई और सर्जेंट भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर, 2021 को किया था। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दो पाली में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद यह बात सामने आई थी, कि कई उम्मीदवारों ने एक से अधिक बार आवेदन पत्र भरे थे। यह भर्ती विज्ञापन के नियमों का उल्लंघन है। इसलिए आयोग ने ऐसे 682 उम्मीदवारों के आवेदन पत्र खारिज कर दिए हैं।
विज्ञापन


बीपीएसएससी ने अगस्त, 2020 में सब इंस्पेक्टर और सर्जेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती के माध्यम से आयोग द्वारा चयनित उम्मीदवारों को कुल 2213 रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इनमें 1998 पद पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए और 215 पद सर्जेंट के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


BPSSC Rejected List:  खारिज उम्मीदवारों की सूची कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के इस सूची को डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे BPSSC Bihar Police SI Rejected List 2021 के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने की स्क्रीन पर सूची एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी। 

4. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed