BPSC Teacher Vacancy 2025: बिहार में 7279 विशेष शिक्षकों की भर्ती शुरू, B.Ed-D.El.Ed वाले तुरंत करें आवेदन
BPSC Teacher Recruitment 2025: बिहार में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए 7279 विशेष शिक्षकों की भर्ती शुरू हो गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC Teacher Vacancy 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने दिव्यांग बच्चों को शिक्षा देने के लिए 7279 विशेष शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कक्षा 1 से 5 तक के लिए 5534 पद और कक्षा 6 से 8 तक के लिए 1745 पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 2 जुलाई से 28 जुलाई 2025 तक BPSC की वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
बिहार विशेष विद्यालय अध्यापक भर्ती के तहत कक्षा 1 से 5 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही, उन्हें भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त संस्थान से विशेष शिक्षा में डी.एल.एड (D.El.Ed) का कोर्स किया होना चाहिए और वैध सीआरआर (CRR) नंबर भी अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी ने अंतर दिव्यांगता क्षेत्र में कम से कम 6 माह का अध्यापन प्रशिक्षण प्राप्त किया होना चाहिए।
वहीं, कक्षा 6 से 8 के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए, साथ ही विशेष शिक्षा में बी.एड (B.Ed) भी RCI से मान्यता प्राप्त संस्थान से किया होना चाहिए और वैध सीआरआर नंबर अनिवार्य है। इस श्रेणी के लिए भी अंतर दिव्यांगता क्षेत्र में 6 माह का अध्यापन प्रशिक्षण अनिवार्य है।
आयु सीमा और छूट
बिहार विशेष विद्यालय शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष है, जबकि ओबीसी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए यह सीमा 40 वर्ष रखी गई है। वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
इस विशेष शिक्षक भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त 10 वर्षों की छूट प्रदान की गई है। यानी सामान्य शिक्षक भर्ती में जहां अधिकतम आयु 37 वर्ष है, वहीं विशेष शिक्षक भर्ती में यह सीमा बढ़कर 47 वर्ष तक हो सकती है। इससे अधिक आयु के पात्र अभ्यर्थियों को भी आवेदन का अवसर मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा शुल्क
बिहार विशेष विद्यालय शिक्षक भर्ती 2025 के लिए परीक्षा शुल्क श्रेणियों के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के साथ-साथ सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये रखा गया है। इसके अलावा, 40% या उससे अधिक विकलांगता वाले दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी परीक्षा शुल्क 200 रुपये ही है। अन्य सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 750 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
BPSC Teacher Vacancy 2025: आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले BPSC की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Special School Teacher Recruitment 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- पहले “New Registration” करें और फिर लॉगिन करें।
- अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार फीस भरें।
- आवेदन सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल लें।