Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   10 women self-help groups formed in 20 days, will get loans up to Rs 5 lakh

Pauri News: 20 दिन में बने महिलाओं के 10 स्वयं सहायता समूह, पांच लाख तक मिलेगा ऋण

Fri, 06 Nov 2026 04:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
10 women self-help groups formed in 20 days, will get loans up to Rs 5 lakh
श्रीनगर। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहकारिता विभाग की ओर से स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा रहा है। श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में पिछले 20 दिनों में महिलाओं के 10 नए समूह गठित किए गए हैं। इन समूहों के माध्यम से महिलाओं को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य निदेशक कुशलानाथ ने बताया कि प्रत्येक समूह में अधिकतम सात महिलाएं शामिल हो सकती हैं। योजना के तहत एकल महिला को एक से तीन लाख रुपये तक और समूह को पांच लाख रुपये तक ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान है। समूह गठन के बाद इनके बैंक खाते खुलवाए जाएंगे। प्रत्येक सदस्य को प्रतिमाह 100 रुपये खाते में जमा करने होंगे।उन्होंने बताया कि समूह की महिलाएं जमा धनराशि को आपस में एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण के रूप में दे सकेंगी। इससे समूह की बचत बढ़ने के साथ ही महिलाओं को जरूरत के समय आर्थिक मदद भी मिल सकेगी। महिलाएं ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी और अपनी आजीविका मजबूत बना सकेंगी। श्रीनगर में गठित समूहों में कृष्णा महिला सहायता समूह, लक्ष्मी नारायण, पहाड़ी और खैट पर्वत समूह सहित अन्य समूह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed