BPSC Recruitment 2021: ग्रेजुएट उम्मीदवारों की बिहार में इन-इन पदों पर होगी भर्ती, दिसंबर में होगी परीक्षा, जानिए कंप्लीट डिटेल्स
BPSC Recruitment 2021: बिहार लोक सेवा आयोग ने 67वीं भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए 30 सितंबर से 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपने ग्रेजुएशन कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो बिहार में ढेरों सरकारी नौकरियां आपका इंतजार कर रही हैं। हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 67वीं भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है जिसके अनुसार, बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन राज्य में कई पदों को भरने के लिए 30 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर रहा है जो पांच नवंबर तक चलेगी। ज्यादा जानकारी और नोटिफिकेशन के लिए आप को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। वे उम्मीदवार जो 67 वीं कंबाइंड प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो आयोग के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय आवेदन फार्म में किसी तरह की गलती हो जाने पर उम्मीदवारों को 15 नवंबर तक अपने आवेदन फार्म में त्रुटि सुधार का मौका भी दिया जाएगा। अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप करेंट अफेर्यस की तैयारी के लिए सफलता के FREE September Current Affairs - Download Now कोर्स की मदद ले सकते हैं।
कुल पदों की संख्या- 555
इन पदों पर होगी भर्ती
- बिहार प्रशासनिक सेवा के एसडीएम और एडीएम : 88
- राज्य कर सहायक आयुक्त : 21
- अवर निर्वाचन पदाधिकारी : 04
- बिहार शिक्षा सेवा, शिक्षा विभाग : 12
- नियोजन पदाधिकारी सह जिला नियोजन पदाधिकारी : 02
- श्रम अधीक्षक : 02
- जिला अंकेक्षक पदाधिकारी : 05
- सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा : 12
- सहायक निदेशक बाल संरक्षण : 04
- सहायक निदेशक, योजना एवं विकास विभाग : 52
- ग्रामीण विकास पदाधिकारी : 133
- नगर कार्यपालक पदाधिकारी : 110
- राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष : 36
- आपूर्ति निरीक्षक : 04
- प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी : 18
- प्रखंड अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति पदाधिकारी : 52
यह भी पढ़ें: जानिए बिहार में AMIN का वेतन, और वेतन के साथ क्या - क्या मिलते है लाभ
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआती तिथि: 30 सितंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 5 नवंबर 2021
योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा और उसके बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे। उम्मीदवार जो प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये, राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 150/- विकलांगों के लिए 150/- का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
ऐसे करें पक्की तैयारी
अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए यूपी लेखपाल, SSC GD, रेलवे ग्रुप-D या SSC MTS समेत किसी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता के जरिए चलाए जा रहे करेंट अफेयर्स के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता ऐप डाउनलोड कर इस कोर्स से जुड़ सकते हैं।