BPSC 72th Prelims Exam: बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, कुल 1230 पदों पर होगी भर्ती
BPSC 72th Prelims Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1230 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC 72th Prelimis Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने के लिए 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 1230 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया देख सकते हैं।
आवेदन के लिए क्या है योग्यता?
- 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा: इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना जरूरी है। यानी किसी भी विषय से ग्रेजुएशन किया हुआ होना चाहिए।
- बाल विकास परियोजना पदाधिकारी: इसके लिए भी स्नातक डिग्री जरूरी है। लेकिन साथ में इन विषयों में से कोई एक विषय होना चाहिए - गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र या श्रम एवं समाज कल्याण।
- वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष: इस पद के लिए स्नातक डिग्री अनिवार्य है, लेकिन यह डिग्री वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी में से किसी एक विषय में होनी चाहिए।
- अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी: इसके लिए स्नातक डिग्री मनोविज्ञान या विधि (Law) में से किसी एक विषय में होनी चाहिए। मुख्य परीक्षा में भी इन्हीं विषयों में से चयन करना होगा।
आयु सीमा की शर्तें
दिनांक 01.08.2026 को सेवावार न्यूनतम आयु 20 वर्ष, 21 वर्ष एवं 22 वर्ष निर्धारित की गई है।
| वर्ग | अधिकतम आयु |
|---|---|
| अनारक्षित (पुरुष) | 37 वर्ष |
| अनारक्षित (महिला) | 40 वर्ष |
| पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) | 40 वर्ष |
| अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) | 42 वर्ष |
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
हर उम्मीदवार को प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग-अलग 100 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। यह शुल्क 72वीं CCE, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, FAO और अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी सभी परीक्षाओं पर लागू होगा। अगर कोई उम्मीदवार एक से ज्यादा परीक्षा के लिए आवेदन करता है, तो उसे हर परीक्षा के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा।
अगर आवेदन में आधार नंबर (Aadhaar No.) नहीं दिया जाता है, तो प्रत्येक परीक्षा के लिए 200 रुपये अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क भी देना होगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन में आधार नंबर जरूर भरें, ताकि अतिरिक्त खर्च से बचा जा सके।