BPSC 68th CCE Prelims: बीपीएससी 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की अधिसूचना जारी, मार्किंग विकल्प पर मांगी राय
BPSC 68th Prelims Notifications Out: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएसी ने 67वीं प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी करने के बाद 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BPSC 68th Prelims Notifications Out: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएसी ने 67वीं प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी करने के बाद 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा यानी बीपीएससी 68वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। उम्मीदवार ये जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर भी देख सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए अहम सूचनाएं यहां विस्तार से बताई गई हैं।
यह भी पढ़ें : BPSC 67th Main Exam: बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा की अधिसूचना जारी, 21 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
BPSC 68th CCE Prelims पंजीकरण प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू होगी
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की अधिसूचना के अनुसार, 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 नवंबर से 20 दिसंबर, 2022 तक संचालित की जाएगी। आयोग द्वारा अस्थायी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीपीएससी की 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें : BPSC 67th Result CutOff: 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, यहां जानें श्रेणीवार कट ऑफ प्रतिशत
BPSC 68th CCE Prelims नेगेटिव मार्किंग पर पूछा मंतव्य
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की अधिसूचना के अनुसार, 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होना तय है। आयोग की ओर से फॉर्म भरते समय छात्रों से इसे लेकर राय मांगी गई है। आयोग की ओर से उम्मीदवारों को कुछ विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से आवेदन फॉर्म भरते समय उन्हें एक विकल्प चुनना होगा। सर्वाधिक उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विकल्प को परीक्षा में अपनाने को लेकर आयोग की परीक्षा समिति विमर्श करेगी और उसे परीक्षा के पैटर्न में शामिल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : BPSC 67th Result Out: बीपीएससी ने जारी किया 67वीं प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम, प्रीलिम्स में 11607 क्वालिफाई
BPSC 68th CCE Prelims के लिए ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स के लिए पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें। -
अब खुद को रजिस्टर करें, और फिर आवेदन पत्र भरने के लिए लॉग इन करें। -
इसके बाद आवश्यकतानुसार अपने दस्तावेजों को अपलोड करें। -
फिर उम्मीदवारों को आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। -
शुल्क भुगतान करने के उपरांत अपना आवेदन फॉर्म जमा करें। -
अब उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म और भुगतान रसीद का प्रिंट आउट ले लें।