फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BOM Generalist Officers in Scale II - Project 2025-26 Admit Card out at bankofmaharashtra.in; Link here

BOM Admit Card: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 350 पदों वाली भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 06 Oct 2025 06:30 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 06 Oct 2025 06:30 PM IST
सार

BOM Admit Card 2025: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल II - प्रोजेक्ट 2025-26 भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
BOM Generalist Officers in Scale II - Project 2025-26 Admit Card out at bankofmaharashtra.in; Link here
बैंक ऑफ महाराष्ट्र, Bank Of Maharashtra - फोटो : एएनआई

विस्तार

BOM Admit Card 2025: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ( BOM ) ने जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल II - प्रोजेक्ट 2025-26 की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन 10 से 30 सितंबर, 2025 तक आमंत्रित किए गए थे।

विज्ञापन


350 रिक्तियों पर भर्ती के लिए परीक्षा 12 अक्तूबर, 2025 को आयोजित होने की उम्मीद है। आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र 12 अक्तूबर 2025 तक डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन परीक्षा (यदि आवश्यक हो) और व्यक्तिगत साक्षात्कार/चर्चा के आधार पर किया जाएगा। बैंक, उम्मीदवारों की योग्यता, अनुभव और उपयुक्तता को देखते हुए आवेदनों की प्रारंभिक जांच कर सकता है। अंतिम चयन पूरी तरह से व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्राप्त अंकों पर निर्भर करेगा, जिसके लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं।

साक्षात्कार में न्यूनतम अंक एवं मेरिट सूची

साक्षात्कार में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50 अंक और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा दिव्यांगजन को न्यूनतम 45 अंक प्राप्त करने होंगे। यदि एक से अधिक उम्मीदवार समान अंक (कट-ऑफ अंक) प्राप्त करते हैं, तो उनकी आयु के आधार पर अवरोही क्रम में मेरिट सूची तैयार की जाएगी। बैंक को प्राप्त आवेदनों की संख्या को देखते हुए चयन प्रक्रिया में बदलाव करने का अधिकार भी सुरक्षित है।

जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल II एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, वर्तमान रिक्तियों पर जाएं- स्केल II, III, IV, V, और VI में भर्ती परियोजना 2025-26 चरण II।
  • जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल II-प्रोजेक्ट 2025-26 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड देखें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed