BSSC CGL Recruitment 2025: बीएसएससी सीजीएल 4 के 1481 पदों पर आज से करें आवेदन, जानें योग्यता और जरूरी शर्तें
BSSC CGL-4 2025 Vacancy: बीएसएससी सीजीएल 4 के लिए आज से आवेदन शुरू होंगे। इस भर्ती के माध्यम से 1481 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार योग्यता और जरूरी शर्तें जानकर आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
BSSC CGL-4 Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC CGL 4) 2025 के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 है, जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
कुल 1481 पदों पर भर्ती
इस भर्ती में कुल 1481 पद निकाले गए हैं। इसमें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 1064, योजना सहायक के 88 और कनीय सांख्यिकी सहायक के 05 पद शामिल हैं। इसके अलावा, डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड C का 01 पद भी है।
अंकेक्षक के लिए 125 और अंकेक्षक के लिए 198 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता अनुसार संबंधित विभागों में नियुक्ति दी जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए योग्यता निर्धारित की गई है। सहायक प्रशाखा पदाधिकारी और योजना सहायक पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है। वहीं, कनीय सांख्यिकी सहायक पद हेतु गणित, अर्थशास्त्र, कॉमर्स या सांख्यिकी में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड C के लिए स्नातक के साथ-साथ BCA, PGDCA या B.Sc. (IT) जैसी कंप्यूटर से जुड़ी डिग्रियां होना जरूरी है।
अंकेक्षक पद के लिए उम्मीदवारों के पास कॉमर्स, गणित, इकोनॉमिक्स या सांख्यिकी विषय में स्नातक होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, अंकेक्षक (सहकारी समितियां) के लिए गणित या कॉमर्स में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
कितनी होनी चाहिए आयु?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
महिलाओं के लिए कुल पदों में 35% का क्षैतिज आरक्षण रखा गया है, जिसका लाभ केवल बिहार की मूल निवासी महिलाएं उठा सकती हैं। अन्य राज्यों की महिलाएं इस आरक्षण का लाभ नहीं ले सकेंगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले BSSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाएं।
- होमपेज पर CGL-4 Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- नया खाता बनाने (Register) के लिए अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। इसमें शैक्षिक योग्यता, आयु, और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
- फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान निर्धारित माध्यम से करें।
- भुगतान और सभी विवरणों की पुष्टि करने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें।