फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bihar Civil Court released court cum reader deposition Final Result; 1024 selected; Check Cutoff marks

Bihar Civil Court: बिहार सिविल कोर्ट ने जारी किया कोर्ट रीडर भर्ती का अंतिम परिणाम, 1024 चयनित; देखें कटऑफ अंक

Fri, 13 Sep 2024 10:22 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 13 Sep 2024 10:22 AM IST
सार

BCC Court Reader Final Result 2022: बिहार सिविल कोर्ट ने कोर्ट रीडर-कम-डिपोजिशन का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। कुल 1024 उम्मीदवारों ने अंतिम चयन सूची में जगह बनाई है। कोर्ट ने परिणाम के साथ कटऑफ अंक भी जारी किए हैं।
 

विज्ञापन
Bihar Civil Court released court cum reader deposition Final Result; 1024 selected; Check Cutoff marks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

Bihar Civil Court Final Result 2022: बिहार सिविल कोर्ट ने क्लर्क, स्टेनोग्राफर, कोर्ट रीडर और क्लर्क भर्ती परीक्षा 2022 के तहत कोर्ट रीडर-कम-डिपोजिशन का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रोजगार विज्ञापन संख्या 03/2022 के तहत न्यायालय ने कोर्ट रीडर-कम-डिपोजिशन के कुल 1194 पदों पर भर्ती की पेशकश की थी।

विज्ञापन

Bihar Civil Court Selection List: 1024 का हुआ चयन

परिणाम नोटिस के अनुसार, बिहार के सिविल न्यायालयों में कोर्ट रीडर-कम-डिपोजिशन राइटर के पद पर नियुक्ति के लिए 1024 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उम्मीदवारों की सूची, 'लिखित परीक्षा', 'कौशल परीक्षा/सीपीटी' और 'साक्षात्कार' में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है।


कोर्ट ने परिणाम के साथ उम्मीदवारों के पदस्थापन स्थान का विवरण भी साझा किया है। सभी अभ्यर्थियों द्वारा लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा/सीपीटी और साक्षात्कार में प्राप्त अंक पटना सिविल न्यायालय की वेबसाइट पर अलग से प्रकाशित किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Civil Court Reader Cuttoff: बिहार कोर्ट रीडर कटऑफ अंक

बिहार सिविल कोर्ट रीडर भर्ती के लिए श्रेणीवार कटऑफ अंक निम्न प्रकार हैं:
श्रेणी (रिक्तियों की संख्या चयन श्रेणी कटऑफ अंक उम्मीदवारों की संख्या कुल
अनारक्षित (478) अनारक्षित  155.19 366 471
अनारक्षित F 145.67 91
अनारक्षित PH 134.63 10
अनारक्षित FD 137.33 4
ईडब्ल्यूएस (119)
 
ईडब्ल्यूएस 150.21 97 114
ईडब्ल्यूएस F 137.29 15
ईडब्ल्यूएस FD 138.00 2
बीसी (143) बीसी 151.16 87 138
बीसी F 127.14 49
बीसी PH 136.29 1
बीसी FD 144.60 1
ईबीसी (215) ईबीसी 145.79 173 208
ईबीसी F 133.77 31
ईबीसी PH 138.08 2
ईबीसी FD 128.08 2
एससी (191) एससी 121.60 87 87
एसटी (12) एसटी 136.80 3 03
महिला (पिछड़ी जाति) (36) बीसी (W) 125.67 1 03
ईबीसी (W) 132.12 2
कुल 1024 1024


बिहार सिविल कोर्ट की भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 सितंबर, 2022 को शुरू हुई थी। उम्मीदवारों के पास आवेदन करे के लिए 20 अक्तूबर तक का समय था। भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 10 दिसंबर, 2023 को जारी किए गए थे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 और एससी, एसटी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed