फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AWES Result 2022 Releasing today on awesindia.com for 8700 Teacher vacancies in Army Schools

AWES Teacher Recruitment Result: आर्मी पब्लिक स्कूल शिक्षक भर्ती रिजल्ट आज, 8700 पदों पर होंगी नियुक्तियां

Tue, 01 Mar 2022 11:16 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 01 Mar 2022 11:16 AM IST
सार

AWES Teacher Recruitment Result 2022: देश भर के 136 आर्मी पब्लिक स्कूल (APS) में शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई स्क्रीनिंग परीक्षा के परिणाम आज जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
AWES Result 2022 Releasing today on awesindia.com for 8700 Teacher vacancies in Army Schools
AWES Result 2022 Releasing today - फोटो : AWES

विस्तार

देश भर के 136 आर्मी पब्लिक स्कूल (APS) में शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई स्क्रीनिंग परीक्षा के परिणाम आज जारी किए जाएंगे। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है। सूचना में कहा गया है कि शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट के परिणाम एक मार्च, 2022 को घोषित किह जाएंगे। 

विज्ञापन

जिन उम्मीदवारों ने आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की ओर से आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट में भाग लिया था। वे अपने परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट awesindia.com पर देख सकेंगे। एडब्ल्यूईएस एपीएस ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट 19 और 20 फरवरी, 2022 को आयोजित किए गए थे। परीक्षा सभी विषयों के लिए पीजीटी/ टीजीटी/ पीआरटी के पदों के लिए आयोजित की गई थी। इस भर्ती के तहत पर आर्मी के विभिन्न कैंटोनमेंट और सैन्य स्टेशनों में स्थित 136 आर्मी पब्लिक स्कूलों (APS) में रिक्त शिक्षकों के 8,700 पदों को भरा जा रहा है। 

विज्ञापन

AWES Recruitment रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने का तरीका

  1. सबसे पहले आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट awesindia.com पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर 'आर्मी पब्लिक स्कूलों में शिक्षकों के चयन के लिए ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट (OST) के परिणाम' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद लॉग इन करने के लिए अपने आवश्यक क्रेडेंशियल्स जैसे यूजर नेम और पासवर्ड आदि दर्ज करें।
  4. अब आपका एडब्ल्यूईएस शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. इसे डाउनलोड करें एवं भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट आउट कर लें।

 

एपीएस के लिए चयन प्रक्रिया

एडब्ल्यूईएस एपीएस भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल थे। इसके तहत स्टेज-1 में ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा हो चुकी है। अब स्टेज-2 में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। जबकि, लास्ट में स्टेज-3 में शिक्षण कौशल और कंप्यूटर दक्षता के मूल्यांकन के आधार पर शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। नियुक्तियां सीबीएसई/ एडब्ल्यूईएस के नियमों और चयन मानदंडों के अनुसार की जाएंगी।  

 

विज्ञापन

एडब्ल्यूईएस भर्ती के पात्रता मापदंड

  • PGT - TGT Recruitment: पीजीटी और टीजीटी उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और साथ ही बी.एड परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • PRT Recruitment: पीआरटी उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा या बीएड।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed