{"_id":"63c65bf106c9316a513b71b5","slug":"apsc-released-combined-competitive-examination-2022-notification-apply-online-at-apsc-nic-in-2023-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"APSC CCE 2022 Notification: असम लोक सेवा आयोग ने जारी किया संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का नोटिफिकेशन, यहां देखें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
APSC CCE 2022 Notification: असम लोक सेवा आयोग ने जारी किया संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का नोटिफिकेशन, यहां देखें
Tue, 17 Jan 2023 01:57 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 17 Jan 2023 01:57 PM IST
सार
APSC CCE 2022 Notification: असम लोक सेवा आयोग ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
apsc
विस्तार
APSC CCE 2022 Notification: असम लोक सेवा आयोग ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 जनवरी से आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा के लिए आवेदन करने और शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि क्रमश: 10 फरवरी और 12 फरवरी है।
विज्ञापन
यह परीक्षा का संशोधित शेड्यूल है। इससे पहले आवेदन की शुरुआत 26 दिसंबर 2022 से होकर 26 जनवरी 2023 तक होना था। लेकिन इसमें अब संशोधन कर दिया गया है और रिवाज्ड शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। जहां उन्हें विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन