{"_id":"61efc426c5616358cf103f11","slug":"apprentice-recruitment-2022-last-date-to-apply-for-mazagon-dock-shipbuilders-limited-apprentice-recruitment-is-today-know-how-to-apply-here-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Apprentice Recruitment 2022: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटिड में अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां, आज आवेदन का आखिरी दिन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Apprentice Recruitment 2022: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटिड में अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां, आज आवेदन का आखिरी दिन
Tue, 25 Jan 2022 03:39 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 25 Jan 2022 03:39 PM IST
सार
Apprentice Recruitment 2022: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों की स्क्रीनिंग के आधार पर होगा। उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन की भी प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
सरकारी नौकरियां
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
Apprentice Recruitment 2022: सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटिड में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। यह भर्ती अप्रेंटिसशिप एक्ट 1973 के तहत की जा रही है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
Apprentice Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां
1. आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख - 5 जनवरी 2022
2. आवेदन की प्रक्रिया समापत होने की तारीख - 25 जनवरी, 2022
3. योग्य उम्मीदद्वारो के नाम जारी होने की तारीख - 28 जनवरी 2022
4. योग्यता के लिए क्लेम करने की अंतिम तारीख- 3 फरवरी 2022
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन परीक्षा में प्राप्त अंकों की स्क्रीनिंग के आधार पर होगा। उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन की भी प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
शैक्षणिक योग्यता
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए जरुरी योग्यता - इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी में डिग्री
डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए जरूरी योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त संसथान से डिप्लोमा इन ईजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी का सर्टिफिकेट।
भर्ती का विवरण
कुल पदों की संख्या -86
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए रिक्त पदों की संख्या - 76 पद
डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए रिक्त पदों की संख्या - 7 पद
कैसे करें आवेदन?
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे अप्रेंटिस भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी दर्ज कर के अपना पजीयन करें।
5. अब अपनी आईडीऔर पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब मांगी जी रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
7. आगे की जरूरत के लिए अपना आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।