High Court Recruitment: उच्च न्यायालय में सहायक और अधिकारियों के 411 पदों के लिए आवेदन का आखिरी मौका, फटाफट करें अप्लाई
Allahabad High Court RO/ ARO/ CA Recruitment: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है।
विस्तार
Allahabad High Court RO/ ARO/ CA Recruitment: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक उपरोक्त पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, तुरंत 411 पदों पर रिक्तियों के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in या recruitment.nta.nic.in के जरिये आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का संचालन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से किया जा रहा है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल इलाहाबाद उच्च न्यायालय में रिक्त 411 पदों को भरना है, जिनमें से 46 रिक्तियां समीक्षा अधिकारी के पद के लिए, 350 सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए और जबकि 15 कंप्यूटर सहायक के लिए हैं।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि उपरोक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट और कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट कंप्यूटर आधारित टेस्ट मॉड्यूल (CBT मॉड्यूल) में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा / टेस्ट की तिथि, समय और स्थान के बारे में जानकारी उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी।
Allahabad High Court Recruitment पात्रता मापदंड
आयु सीमा: आवेदकों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और 01 जुलाई, 2021 को 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता: किसी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा / डिग्री के साथ समकक्ष के रूप में मान्यता प्राप्त योग्यता या कंप्यूटर पर टाइपिंग गति अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की होनी चाहिए। इस भर्ती की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यहां क्लिक कर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ एवं डाडनलोड की सकते हैं।
यहां RO/ ARO पदों के लिए विस्तृत विज्ञापन दिया गया है।
यहां कंप्यूटर सहायक/ CA के पदों के लिए विस्तृत विज्ञापन दिया गया है।
Allahabad HC RO/ ARO/ CA Recruitment आवेदन करने के चरण
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “Application Form RO and ARO” या “Application Form CA” पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और पद के लिए आवेदन करने के लिए लॉगिन करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट लें।
RO and ARO के पदों के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक
COMPUTER ASSISTANT के पदों के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक
Allahabad HC Recruitment आवेदन शुल्क
सामान्य (अनारक्षित) / ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये (बैंक शुल्क अतिरिक्त) है, जबकि 600 रुपये (बैंक शुल्क अतिरिक्त) प्रत्येक पद के लिए उत्तर प्रदेश के एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए लागू है।