Airforce Recruitment 2021: एयरफोर्स ने जारी कर दिया शेड्यूल, यहां से देखिए एग्जाम सिटी और परीक्षा की तारीख
भारतीय वायुसेना ने साल 2021 ने होने वाली स्थगित हुई एयरमैन ग्रुप- ‘X’ & ‘Y’ की परीक्षाओं के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। जल्द ही इसके लिए एडमिट कार्ड जारी भी जारी किया जाएगा।
विस्तार
अगर आपने भी इंडियन एरफोर्स की एयरमैन ग्रुप- ‘X’ & ‘Y’ की परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था और इसके लिए स्थगित हुई परीक्षा की तिथियों का इंतजार कर रहे हैं तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि भारतीय वायुसेना ने साल 2021 की एयरमैन ग्रुप- ‘X’ और ‘Y’ की परीक्षाओं के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपने रजिस्टर्ड ईमेल अकाउंट और आवेदन करते समय दर्ज किए गए पासवॉर्ड की मदद से आधिकारिक साइट पर लॉगिन कर एग्जाम सिटी और एग्जाम डेट चेक कर सकते हैं।
बता दें कि एयरफोर्स ने इस साल की ग्रुप ‘X’ & ‘Y’ की परीक्षाओं को कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था लेकिन अब कोरोना के मामले कम होने के बाद एग्जाम की नई तारीखों की घोषणा होने वाली है और जल्द ही उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी हो जाएंगे। अभ्यर्थियों को इसके लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके साथ ही अगर उन्हें तुरंत अपने एग्जाम सेंटर की जानकारी लेनी है तो वो अपने रजिस्टर्ड ईमेल अकाउंट्स और आवेदन करते समय दर्ज किए गए पासवॉर्ड की मदद से साइट पर लॉगिन कर एग्जाम सिटी और एग्जाम डेट भी चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही इस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं.
कब जारी होगा एडमिट कार्ड:
भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र एग्जाम से 24 या 48 घंटे पहले जारी किए जाएंगे। हालांकि अभ्यर्थियों को उनकी परीक्षा की जानकारी के लिए रजिस्टर्ड मेल आईडी और आवेदन में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी जा रही है।
परीक्षा के लिए इस तरह करें खुद को तैयार
अगर आप एयरफोर्स भर्ती में शामिल हो रहे हैं तो आप Safalta द्वारा चलाए जा रहे फ्री Safalta Class के साथ इस बचे हुए समय में कंप्लीट रिवीजन और प्रैक्टिस कर सकते हैं। यहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी कराई जा रही है।