{"_id":"6af31c7d01807317df0d7910","slug":"the-chief-minister-inaugurated-the-devbhoomi-silver-jubilee-park-virtually-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1109460-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मुख्यमंत्री ने वर्चुअल किया देवभूमि रजत जयंती पार्क का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मुख्यमंत्री ने वर्चुअल किया देवभूमि रजत जयंती पार्क का लोकार्पण
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को मंगलौर में नवनिर्मित देवभूमि रजत जयंती पार्क का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन वर्चुअल माध्यम से पार्क का उद्घाटन किया। विधायक काजी निजामुद्दीन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मोहिउद्दीन अंसारी ने की।
मुंडलाना रोड स्थित पानी की टंकी के पास बनाए गए इस पार्क के लोकार्पण के साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 10 अन्य नगर निकायों में निर्मित देवभूमि रजत जयंती पार्कों का भी वर्चुअल माध्यम से एक साथ उद्घाटन किया। पार्क के निर्माण से नगरवासियों को घूमने-फिरने और कुछ समय सुकून से बिताने के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा।
विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि नगर में पार्क बनने से लोगों को अच्छी सार्वजनिक सुविधा मिलेगी। वहीं, पालिकाध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने कहा कि पार्क का निर्माण नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे कस्बावासियों को बेहतर वातावरण और सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष चौधरी इस्लाम, वसीम अब्बासी, शोभित गुप्ता, जमीर हसन अंसारी, इरशाद अंसारी, इकराम, नसीम, डॉ. शराफत, शह्वाकार चिश्ती, सरला और सरफराज आदि मौजूद रहे।