फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS NORCET 7: last chance to apply for Nursing Officer Recruitment Exam, register

AIIMS NORCET 7: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, ऐसे करें पंजीकरण

Wed, 21 Aug 2024 10:33 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 21 Aug 2024 10:33 AM IST
सार

AIIMS NORCET 7: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS ), नई दिल्ली नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा ( NORCET 7 ) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो आज, 21 अगस्त को बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन करें।

विज्ञापन
AIIMS NORCET 7: last chance to apply for Nursing Officer Recruitment Exam, register
आखिरी मौका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

AIIMS NORCET 7: एम्स दिल्ली नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता पारीक्षा आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आज 21 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं ।
विज्ञापन

बता दें कि आवेदन सुधार विंडो 22 से 24 अगस्त, 2024 तक खुलेगी। स्टेज-1 परीक्षा के लिए ऑनलाइन सीबीटी 15 सितंबर को और स्टेज-2 परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सिटी स्लिप परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी की जाएगी और एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


पात्रता मापदंड
आयु सीमा: 21 अगस्त 2024 तक 18 वर्ष से 30 वर्ष। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता: भारतीय नर्सिंग परिषद/राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग/ बीएससी नर्सिंग या भारतीय नर्सिंग परिषद/राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से बीएससी (पोस्ट-सर्टिफिकेट)/पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग। राज्य/भारतीय नर्सिंग परिषद के साथ नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 3000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 2000 रुपये का शुल्क लागू है। पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

NORCET 7 के लिए पंजीकरण करने के चरण
  • आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, NORCET 7 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • प्रोफ़ाइल बनाएं और लॉगिन करें।
  • परीक्षा के लिए आवेदन करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
  • NORCET 7 के लिए आवेदन करने हेतु सीधा लिंक।
  • अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed