{"_id":"61b30da7c1ef391dc860fcf2","slug":"after-15-days-the-physical-efficiency-test-of-up-police-recruitment-will-be-held-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police 2021: 15 दिन बाद कराई जा सकती है उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर और पीएसी की शारीरिक दक्षता परीक्षा, जल्द जारी होगी आधिकारिक तारीख","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Police 2021: 15 दिन बाद कराई जा सकती है उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर और पीएसी की शारीरिक दक्षता परीक्षा, जल्द जारी होगी आधिकारिक तारीख
Fri, 10 Dec 2021 03:05 PM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Fri, 10 Dec 2021 03:05 PM IST
सार
यूपीपीआरपीबी, उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर/पीएसी के 1608 पदों पर प्रोन्नति के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इस संबंध में भर्ती बोर्ड ने एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन
UP Police SI ASI Admit card
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस, प्लाटून कमांडर और पीएसी के 1608 पदों पर पदोन्नति हेतु ज्येष्ठता के आधार पात्र कर्मियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा के संबंध में एक ऑफिशियल नोटिस जारी की है। इस अधिसूचना के मुताबिक, इन पात्र अभ्यर्थियों की पीईटी लगभग 15 दिन बाद होनी है। बोर्ड इसके लिए जल्द ही तिथियों का निर्धारण कर अपनी वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर देगा। कैंडिडेट्स ये एडमिट कार्ड अपने विभागाध्याक्षों/ कार्यालयाध्याक्षों के ऑफिस से भी प्राप्त कर सकेंगे। नोटिस से मिली जानकारी के अनुसार, इन अभ्यर्थियों को 3.2 किमी की दौड़ 35 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा यूपीपीआरपीबी हाल ही में 9,534 पदों के लिए कराई गई लिखित परीक्षा की उत्तरकुंजी जल्द ही अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में इस एग्जाम में शामिल हुए कैंडिडेट्स भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर विज़िट करते रहें। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण सवालों को लेकर सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट टीम ने एक टेस्ट सीरीज तैयार की है। अभ्यर्थी इस निशुल्क मॉक टेस्ट सीरीज को दिए गए लिंक की मदद से FREE Current Affairs - Download Now सब्सक्राइब कर सकते हैं और अपने किसी अन्य सरकारी नौकरी के एग्जाम की तैयारी को मजबूत बना सकते हैं।
विज्ञापन
डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
PET में शामिल होने से पहले लगवा लें कोविड के दोनों टीके
उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर/पीएसी के 1608 पदों पर प्रोन्नति के लिए आयोजित की जाने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए कोविड के दोनों टीके अनिवार्य रूप से लगवाने जरूरी हैं। इसके अलावा अगर किसी कारणवश टीके नहीं लग पाते हैं तो दक्षता परीक्षा में शामिल होने से 72 घंटे पहले की निगेटिव आई.टी.पी.सी.आर. रिपोर्ट लेकर जानी होगी। इस नोटिस को देखने के लिए अभ्यर्थी इस लिंक http://uppbpb.gov.in/notice/Prom-Vigyapti-06-12-2021.pdf पर विज़िट कर सकते हैं और सभी नियमों को विस्तारपूर्वक समझ सकते हैं।
विज्ञापन
9,534 पदों की भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद अभी कितने चरण हैं बाकी
यूपी पुलिस में एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा 2 दिसंबर तक पूरी कराई जा चुकी है। इस एग्जाम में सफल होने के बाद अब उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास करना होगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसे बेहतर बनाने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। यहां एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐपडाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं।