फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AAI Junior Executive Result Declared at aai.aero know how to check sarkari result

AAI Junior Executive Result: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

Tue, 20 Sep 2022 11:01 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 20 Sep 2022 11:01 AM IST
सार

AAI Junior Executive Result: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई, 2022 को किया गया था।

विज्ञापन
AAI Junior Executive Result Declared at aai.aero know how to check sarkari result
Assam HSLC Result Out - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

AAI Junior Executive Result: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जिक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम 19 सितंबर की रात ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। अब परीक्षा के परिणाम भी जारी हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगा अगला चरण?
जो भी उम्मीदवार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई मेरिट सूची में शामिल हुए हैं, उन्हें अब भर्ती के अगले चरण दस्तावेजों के सत्यापन, वॉयस टेस्ट, टेस्टिंग फोर साइकोएक्टिव सब्सटांस के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए प्रवेश पत्र को चयनित  उम्मीदवारों के आधिकारिक ईमेल पर जल्द ही भेजा जाएगा। 

विज्ञापन

इतने पदों पर होनी है भर्ती
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 400 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा, दस्तावेजों के सत्यापन, वॉयस टेस्ट आदि के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को जूनियर एग्जिक्यूटिव (हवाई यातायात नियंत्रण) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

ऐसे चेक करें परिणाम

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  aai.aero पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब अपने रोल नंबर को Ctrl+F की मदद से सर्च करें।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed