फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Bank of Baroda Guest Player Recruitment 2026: Apply for 17 Sports Vacancies by September 28

बैंक ऑफ बड़ौदा: क्रिकेट-टेबल टेनिस खेलने वालों के लिए बैंक में नौकरी, गेस्ट प्लेयर के 17 पदों पर निकली भर्ती

Sat, 26 Sep 2026 08:15 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 26 Sep 2026 08:15 PM IST
सार

Bank of Baroda Guest Player Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने गेस्ट प्लेयर के 17 पदों पर भर्ती निकाली है। क्रिकेट और टेबल टेनिस के स्थानीय क्लब खिलाड़ियों के लिए आवेदन का मौका है। चयनित खिलाड़ियों को 12 महीने तक हर महीने 25,000 रुपये मिलेंगे।
 

विज्ञापन
Bank of Baroda Guest Player Recruitment 2026: Apply for 17 Sports Vacancies by September 28
बैंक ऑफ बड़ौदा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

विज्ञापन

Bank of Baroda Guest Player Recruitment 2026: खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले खिलाड़ियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में मौका है। बैंक ने गेस्ट प्लेयर भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत क्रिकेट और टेबल टेनिस के खिलाड़ियों की भर्ती की जाएगी। कुल 17 पद हैं।

चयनित खिलाड़ियों को मुंबई में बैंक की खेल टीमों से जुड़कर टूर्नामेंट और अन्य आयोजनों में खेलने का मौका मिलेगा। यह नियुक्ति 12 महीने के लिए अनुबंध के आधार पर होगी। खिलाड़ियों को हर महीने 25,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा।

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक ईमेल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

 
विवरण जानकारी
संस्था बैंक ऑफ बड़ौदा
पद गेस्ट प्लेयर
कुल पद 17
खेल क्रिकेट, टेबल टेनिस
स्थान मुंबई
आवेदन शुरू 23 सितंबर 2026
अंतिम तारीख 28 सितंबर 2026
नियुक्ति अवधि 12 महीने
मासिक मानदेय 25,000 रुपये
चयन आवेदन की छंटनी और फील्ड ट्रायल

 

किन खेलों में कितने पद हैं?

बैंक ऑफ बड़ौदा ने क्रिकेट और टेबल टेनिस के लिए कुल 17 पद जारी किए हैं। इनमें पुरुष और महिला टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग पद हैं।

 
खेल वर्ग पद विशेषज्ञता
क्रिकेट पुरुष 9 3 बल्लेबाज, 2 तेज गेंदबाज, 2 स्पिनर, 2 ऑलराउंडर
टेबल टेनिस पुरुष 4 एकल
टेबल टेनिस महिला 4 एकल
कुल   17  


सभी चयनित गेस्ट खिलाड़ियों को 25,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।
 

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार को निर्धारित खेल उपलब्धियों में से किसी एक को पूरा करना होगा। पात्रता के लिए खिलाड़ी ने राज्य, केंद्र शासित प्रदेश या देश का राष्ट्रीय अथवा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया हो सकता है।

इसके अलावा जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया विंटर गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी भी निर्धारित शर्तों के अनुसार पात्र हो सकते हैं।

उम्मीदवार ने संबंधित इंटर-यूनिवर्सिटी खेल बोर्ड की ओर से आयोजित अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया हो, तब भी वह निर्धारित नियमों के अनुसार पात्र हो सकता है। राष्ट्रीय स्तर की स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्कूल टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले उम्मीदवारों के लिए भी प्रावधान है।

विज्ञापन

चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों के आवेदन की पहले जांच और छंटनी की जाएगी। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों को फील्ड ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा। चयन के लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं।

 

मूल्यांकन का आधार अंक
उम्मीदवार की आयु 20
राष्ट्रीय स्तर पर राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व 15
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व 15
शारीरिक फिटनेस और सहनशक्ति 20
खेल से जुड़ी विशेष क्षमता 20
व्यवहार संबंधी गुण 10
कुल 100

 

कितने समय के लिए होगी नियुक्ति?

  • चयनित खिलाड़ियों को 12 महीने के लिए गेस्ट प्लेयर के तौर पर रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें हर महीने 25,000 रुपये मानदेय मिलेगा।
  • हालांकि, यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी और अनुबंध आधारित होगी। इससे बैंक ऑफ बड़ौदा में नियमित नौकरी का कोई अधिकार या दावा नहीं मिलेगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा गेस्ट प्लेयर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र डाउनलोड करके भरना होगा। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन से अनुलग्नक-ए (Annexure A) आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  • क्रिकेट, पुरुष टेबल टेनिस या महिला टेबल टेनिस में संबंधित खेल का चयन करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक और खेल उपलब्धियों से जुड़ी जानकारी भरें।
  • जन्मतिथि, 10वीं का प्रमाण पत्र/अंकपत्र, वैध फोटो पहचान पत्र और खेल योग्यता से जुड़े प्रमाण पत्रों की प्रतियां लगाएं।
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और खेल से जुड़ा संक्षिप्त परिचय भी संलग्न करें।
  • भरे हुए आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर करें।
  • आवेदन पत्र और सभी जरूरी दस्तावेजों को Pradeep.suroshe@bankofbaroda.co.in पर भेजें।
  • ईमेल के विषय में भर्ती विज्ञापन में बताए गए संबंधित खेल/टीम का नाम लिखें।
  • आवेदन 28 सितंबर 2026 तक भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed