{"_id":"61b263a901342040cd4db574","slug":"young-bjp-leader-died-during-treatment-at-the-hospital-after-being-stabbed-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: भाजपा के युवा नेता की चाकू मारकर हत्या, तीन दिन बाद थी बहन की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: भाजपा के युवा नेता की चाकू मारकर हत्या, तीन दिन बाद थी बहन की शादी
Fri, 10 Dec 2021 01:44 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जमशेदपुर
पीटीआई, जमशेदपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 10 Dec 2021 01:44 AM IST
सार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एम तमिल वनन ने कहा कि सूरज और सोनू जमीन के बीच एक टुकड़े को लेकर विवाद था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किसी काम से घर लौट रहे युवा भाजपा नेता की चाकू से वार करने पर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी दी कि मृतक का नाम सूरज कुमार सिंह था और इसकी उम्र 26 वर्ष थी और झारखंड में एक जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के महासचिव के तौर पर काम करता था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि उसने टाटा मुख्य अस्पताल में गुरुवार को सुबह दम तोड़ दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो सरकार में अपराधी राज कर रहे हैं और अपराध कर रहे हैं।
विज्ञापन
घर लौटते वक्त किया हमला
पुलिस ने बताया कि सिंह को सोनू सिंह और उसके साथियों ने मंगलवार को बागबेरा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू में उस समय चाकू मार दिया जब भाजपा नेता सूरज घर लौट रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एम तमिल वनन ने कहा कि सूरज और सोनू जमीन के बीच एक टुकड़े को लेकर विवाद था।
विज्ञापन
पुलिस ने आगे जानकारी दी कि उन्होंने सोनू और एक किशोर के साथ दो अन्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि भाजयुमो का जिला महासचिव बनने के बाद से ही सूरज काम में अडंगा लगा रहा था।
भाजपा ने उठाए सवाल
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, दो आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि नाबालिग को किशोर गृह में रखा गया है। वहीं इस मामले पर अब राजनीति जोर पकड़ रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है और अपराधी निडर हो गए हैं।
दीपक प्रकाश ने मृतक के परिवार के एक सदस्य के लिए मुआवजा और नौकरी की मांग की। मृतक भाजपा नेता सूरज की बहन की शादी 12 दिसंबर को होने वाली थी, उससे तीन दिन पहले ही उसकी मौत हो गई।