फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Woman committed suicide by hanging in Dhanbad video viral harassing in-laws for dowry

झारखंड: धनबाद में रेलवे कर्मी की पत्नी ने की आत्महत्या, वायरल वीडियो में बोली- सॉरी पापा.. ससुराल आकर गलती कर दी

Fri, 21 May 2021 03:11 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: देव कश्यप Updated Fri, 21 May 2021 03:11 AM IST
सार

  • धनबाद में दहेज लोभियों से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या
  • आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
  • वायरल वीडियो में रो-रो कर अपने पति और ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
Woman committed suicide by hanging in Dhanbad video viral harassing in-laws for dowry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के धनबाद में एक रेलवे कर्मी की पत्नी का शव उसके ससुराल में पंखे से झूलता मिला। महिला ने पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और फिर फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। वायरल वीडियो से धनबाद में सनसनी फैल गई। वीडियो में वह रो-रोकर अपने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही है।

विज्ञापन


दरअसल, ये मामला धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र स्थित महावीर नगर भूदा का है। जहां बुधवार को रेलवे कर्मी की पत्नी कोमल पटेल (21) ने आत्महत्या कर ली। वायरल वीडियो में कोमल रो-रो कर बोल रही है कि मैं सुसाइड करने जा रही हूं, गलती की ससुराल आकर, सॉरी पापा, मैंने आपकी बात नही सुनी। मुझे लगा कि पति सुधर गया, पर फिर से उसने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। मरने से पहले पापा से कहना चाहती हूं कि मेरे बेटे का ख्याल रखना।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद कोमल का शव उसके मायके पहुंचा तो परिजनों का हाल बेहाल हो गया। घर का पूरा माहौल गमगीन हो गया। कोमल की मां और बहन ने चीख-चीखकर उसके पति आलोक और उसके परिजनों को सजा देने की मांग की। मौके पर मौजूद लोगों ने हाथों में कोमल की तस्वीर और जस्टिस फॉर कोमल लिखी तख्तियां लेकर न्याय की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद मृतका के पिता उमेश प्रसाद ने धनसर थाने में कोमल के पति आलोक प्रसाद, आलोक की मां, बहन और बहनोई के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा है कि बेटी के ससुराल वाले काफी दिनों से कार की मांग कर रहे थे। इधर घटना के बाद से ही आलोक पूरे परिवार के साथ फरार है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक, कतरास बाजार निवासी उमेश प्रसाद ने अपनी बेटी कोमल की शादी 2018 में धनबाद निवासी आलोक कुमार (ग्रुप डी रेलवे कर्मी) के साथ बड़े ही धूमधाम से की थी। शादी में घर के सभी सामानों के साथ जेवरात और 10 लाख रुपये नगद भी दिया गया था। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही कोमल के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित एवं मारपीट किया करते थे। बार-बार कार की डिमांड कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed