{"_id":"6af98d2069f861312704e1fe","slug":"jharkhand-smuggler-arrested-in-palamu-with-495-grams-of-brown-sugar-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पलामू में 495 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 70 लाख तक कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पलामू में 495 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 70 लाख तक कीमत
Sun, 15 Nov 2026 04:14 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 15 Nov 2026 04:14 PM IST
सार
पलामू पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एनएच-39 पर दुबियाखाड़ टोल प्लाजा के पास 495 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ रवि रजक को गिरफ्तार किया। जब्त मादक पदार्थ की कीमत 60 से 70 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पलामू पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दुबियाखाड़ टोल प्लाजा के पास से 495 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत 60 से 70 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने रविवार को बताया कि पुलिस को को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें जानकारी दी गई थी कि एक तस्कर बिहार के डेहरी ऑन सोन से सफेद रंग की डिजायर कारमें अवैध मादक पदार्थ लेकर मेदिनीनगर के रास्ते लातेहार की ओर जा रहा है। सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल ने दुबियाखाड़ टोल प्लाजा के समीप एनएच-39 पर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
सघन जांच और तस्कर की गिरफ्तारी
जांच अभियान के दौरान संदेह के आधार पर रोकी गई मारुति डिजायर कार की तलाशी ली गई, जिसमें छिपाकर रखी गई 495 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने मौके से ही तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीछे चंदवा निवासी 28 वर्षीय रवि रजक के रूप में हुई है। पलामू पुलिस ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
