Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Railways on alert to prevent rail accidents during Chhath news in hindi

झारखंड: छठ पर रेल हादसे रोकने के लिए रेलवे अलर्ट, बरवाडीह-गढ़वा रोड के 7 संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी

Sun, 15 Nov 2026 02:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 15 Nov 2026 02:26 PM IST
सार

छठ महापर्व पर रेल हादसे रोकने के लिए बरवाडीह-गढ़वा रोड रेलखंड के सात संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पटरी पर लोगों के दिखने पर ट्रेन रोकने और आरपीएफ जवानों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
Jharkhand: Railways on alert to prevent rail accidents during Chhath news in hindi
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ महापर्व पर रेल हादसों को रोकने के लिए रेलवे ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। बरवाडीह स्टेशन से गढ़वा रोड जंक्शन के बीच सात ऐसे संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां लोग नदी या तालाब जाने के लिए रेल पटरी पार करते हैं। इन जगहों पर यदि छठव्रती अथवा उनके स्वजन पटरी पर नजर आते हैं तो ट्रेन चालक को गाड़ी रोकने का आदेश मिला है। यह निर्देश 16 नवंबर को सुबह 10:00 बजे तक लागू रहेगा।

विज्ञापन


संवेदनशील स्थानों पर चौकसी
रेलवे प्रशासन ने डालटनगंज, गढ़वा रोड, तोलरा, कजरी, चियांकी, रजहारा और सिगसिगी के पास रेल लाइन को सुरक्षा के लिहाज से अतिसंवेदनशील माना है। इन स्थानों से होकर श्रद्धालु अपने घरों से पूजा के लिए नदी और तालाब की ओर जाते हैं। रेलवे ने अप और डाउन दोनों रेल पटरियों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और चालकों को चौकस रहने को कहा है। डालटनगंज स्टेशन से रोजाना लगभग 120 से 130 गाड़ियां गुजरती हैं। अमानत नदी के पास लो हाइट सबवे बना है, फिर भी लोग इसका उपयोग करने के बजाय सीधे पटरी पार करते हैं। इसीलिए वहां भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ट्रेन चालकों के लिए निर्देश
सुरक्षा निर्देशों के अनुसार चिह्नित सात स्थानों के पास पहुंचते ही ट्रेन चालक दूर से ही लंबा हॉर्न बजाएंगे। इसके बाद भी यदि पटरी पर मौजूद लोग, महिलाएं या बच्चे दूर नहीं हटते तो चालक को तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकनी होगी। यह आदेश मालगाड़ी, एक्सप्रेस, पैसेंजर और लंबी दूरी की सभी ट्रेनों के चालकों पर समान रूप से लागू होगा। चालकों को हिदायत दी गई है कि वे रेल मार्ग पर लोगों की उपस्थिति दिखते ही तुरंत गाड़ी रोकने का प्रयास करें ताकि कोई अनहोनी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त ठहराव और सुरक्षा
रेलवे ने भीड़ के प्रबंधन के लिए क्राउड मैनेजमेंट ग्रुप का गठन किया है, जो सभी स्टेशनों की गतिविधियों पर नजर रखकर उच्च अधिकारियों को सूचना दे रहा है। यदि किसी स्टेशन पर ट्रेन आगमन के समय यात्रियों की अत्यधिक भीड़ जुटती है, तो गाड़ी का निर्धारित ठहराव दो से चार मिनट तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा के लिए पूजा विशेष ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए चिह्नित सभी सात स्थानों पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed