{"_id":"6af98dbd07963860cb0d4500","slug":"jharkhand-smuggling-of-catechu-wood-unearthed-in-palamu-truck-worth-10-lakh-seized-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पलामू में खैर की लकड़ी की तस्करी का खुलासा, 10 लाख का ट्रक जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पलामू में खैर की लकड़ी की तस्करी का खुलासा, 10 लाख का ट्रक जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार
Sun, 15 Nov 2026 04:17 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 15 Nov 2026 04:17 PM IST
सार
पलामू पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने जोरकट टोल प्लाजा के पास 10 लाख रुपये की खैर की लकड़ी से लदा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। राजस्थान निवासी 25 वर्षीय ट्रक चालक शमीम गिरफ्तार हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पलामू पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी की अवैध तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है। संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर जोरकट टोल प्लाजा के पास छापेमारी कर 10 लाख रुपये मूल्य की खैर की लकड़ी से भरे 14 चक्का ट्रक को जब्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान मौके से राजस्थान के एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने रविवार को सदर थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सतबरवा के जंगलों से खैर की लकड़ियों की अवैध कटाई की जा रही है। इन लकड़ियों को डालटनगंज के रास्ते बाहर भेजने की तैयारी थी।
विज्ञापन
टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी
मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस अवर निरीक्षक श्रीराम शर्मा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। दल ने राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर स्थित जोरकट टोल प्लाजा के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग्ध 14 चक्का ट्रक रोककर तलाशी ली गई। ट्रक का डाला खैर की लकड़ी के बोटों से पूरी तरह भरा हुआ था। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक सह तस्कर को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत झिवाणा गांव निवासी 25 वर्षीय शमीम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्राथमिकी दर्ज कर नेटवर्क की तलाश
पुलिस ने लकड़ी लदे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस सफल छापेमारी दल में सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी, पुलिस अवर निरीक्षक श्रीराम शर्मा, अनिल कुमार यादव तथा सहायक अवर निरीक्षक दीपक कुमार शामिल थे। पुलिस अब इस अवैध तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
