फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Will not sit silently till corrupt JMM led coalition ousted from power in Jharkhand BJP

Jharkhand: भाजपा बोली- तब तक चुप नहीं बैठेंगे, जब तक 'भ्रष्ट' हेमंत सरकार बेदखल नहीं हो जाती

Tue, 08 Nov 2022 10:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 08 Nov 2022 10:42 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य नेताओं ने अपना आपा को दिया है और भगवा पार्टी की हलचल से डर भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Will not sit silently till corrupt JMM led coalition ousted from power in Jharkhand BJP
बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि वह तब तक शांत नहीं बैठेगी, जब तक कि वह झारखंड की 'भ्रष्ट' हेमंत सोरेन सरकार को सत्ता से बेदखल नहीं कर देती। पार्टी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 263 ब्लॉक में एक सप्ताह के लिए राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया है। 

विज्ञापन


भाजपा ने कहा कि वह इस आंदोलन को आगे और तेज करेगी। पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने वादा किया कि अगर भगवा पार्टी अगले चुनाव में सत्ता में लौटती है तो भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर गिरिडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य नेताओं ने अपना आपा को दिया है और भगवा पार्टी की हलचल से डर भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है और भ्रष्टाचार व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि अगर जरूरत पड़े तो भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई करें। उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के राज्य प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा, भाजपा कार्यकर्ता जानते हैं कि 'भ्रष्ट' झामुमो और कांग्रेस नेताओं को कैसे जवाब देना है। उन्होंने कहा कि वे तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक कि राज्य में गठबंधन को सत्ता से उखाड़ कर नहीं फेंका जाता। 

सिन्हा ने आगे कहा, भाजपा एक राजनीति पार्टी है, जो झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के विपरीत गरिमा और सम्मान बनाए रखने में भरोसा रखती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ गठबंधन का लोकतांत्रिक मूल्यों से कोई लेना-देना नहीं है। 

सोरेन को ईडी के समन के खिलाफ राजभवन के पास सत्तारूढ़ यूपीए प्रदर्शन कर रही है। इस धरने प्रदर्शन में तिर्की ने कहा था, हम किसी भी जांच के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन, अगर यह राजनीतिक प्रतिशोध के साथ किया जाता है, तो उचित जवाब दिया जाएगा। मैं आग्रह करता हूं कि पार्टी कार्यकर्ता, भाजपा को बेनकाब करें और यदि जरूरी हो तो उनकी पिटाई करें। 

प्रवर्तन निदेशालय ने सोरेन को कथित अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोरेने को पूछताछ के लिए तीन नवंबर को एजेंसी के कार्यालय में तलब किया था। लेकिन सोरेन एजेंसी के कार्यालय नहीं पहुंचे। इसके बजाए वह पूर्व निर्धारित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच गए। उन्होंने जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा है। 


वहीं झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि जबसे राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में आया है, तब से लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को भाजपा अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed