फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   vote chor gaddi chhod mega rally rahul gandhi jharkhand congress preparation jantar mantar voting rights issue

Jharkhand: कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' मेगा रैली को लेकर तैयारियां तेज, प्रदेश कार्य समिति की बैठक में बन

Tue, 02 Dec 2025 04:04 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 02 Dec 2025 04:04 PM IST
सार

राहुल गांधी के आह्वान पर 14 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़” मेगा रैली को सफल बनाने के लिए झारखंड कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है।

विज्ञापन
vote chor gaddi chhod mega rally rahul gandhi jharkhand congress preparation jantar mantar voting rights issue
झारखंड कांग्रेस ने तेज की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आह्वान पर 14 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में आयोजित होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़” मेगा रैली को सफल बनाने के लिए झारखंड कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की। बैठक में रैली की रणनीति, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और दिल्ली तक जाने की संपूर्ण रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि देशभर में मतदाता सूची से नाम काटे जाने और मताधिकार में बाधा पहुंचने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई इलाकों में जानबूझकर मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं, जिसकी शिकायत कांग्रेस लगातार उठा रही है।
विज्ञापन


पढे़ं:   6,000 ग्राहकों की ID से करोड़ों की ठगी का नेटवर्क ध्वस्त; पलामू पुलिस का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को दे दी गई है और अलका लांबा को भी अवगत करा दिया गया है। कमलेश ने कहा कि 14 दिसंबर की रैली में झारखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे और लोकतंत्र तथा मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed