फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Mahadev Satta App Online fraud and betting racket in several districts, police take major action, seven arrest

महादेव एप के 7 एजेंट गिरफ्तार: 6,000 ग्राहकों की ID से करोड़ों की ठगी का नेटवर्क ध्वस्त; पलामू पुलिस का खुलासा

Mon, 01 Dec 2025 05:25 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू /रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू /रांची Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Dec 2025 05:25 PM IST
सार

पलामू पुलिस ने महादेव एप से जुड़े बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 7 एजेंटों को गिरफ्तार किया है, जो 6,000 आईडी के जरिए करोड़ों की ठगी कर रहे थे।

विज्ञापन
Mahadev Satta App Online fraud and betting racket in several districts, police take major action, seven arrest
ऑनलाइन ठगी और सट्टेबाजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के कई जिलों में ऑनलाइन ठगी और सट्टेबाजी के जरिए साइबर अपराधी लोगों के खातों से बड़ी रकम उड़ा रहे हैं। हालांकि पुलिस की लगातार कार्रवाई से इन घटनाओं में कुछ कमी आई है। इसी क्रम में पलामू पुलिस ने हुसैनाबाद में संचालित एक बड़े अंतरराज्यीय ऑनलाइन ठगी और सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए महादेव बेटिंग एप की फ्रेंचाइजी141 चलाने वाले सात एजेंटों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

यह कार्रवाई 30 नवंबर 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर गठित एसआईटी टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी लगभग 6,000 ग्राहकों की आईडी संचालित करते थे और प्रतिदिन 7 से 8 लाख रुपये तक की अवैध कमाई इस फ्रेंचाइज़ी के माध्यम से कर रहे थे। अब तक करोड़ों रुपये की ठगी किए जाने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


आरोपियों का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ था
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ था। वे विभिन्न राज्यों के लोगों को फर्जी प्रलोभन देकर ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी जाल में फंसाते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई मोबाइल फोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंक डिटेल्स और डिजिटल वॉलेट संबंधी रिकॉर्ड बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jharkhand Crime:  शिक्षक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; पत्थर व डंडे से पीटकर उतारा था मौत के घाट



मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका

पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया गिरोह महादेव ऐप से जुड़ी कई ऐसी फ्रेंचाइज़ियों में से एक है, जो देशभर में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा दे रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका को देखते हुए आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और साइबर सेल की टीम को भी जांच में शामिल किया गया है।

पलामू पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय महादेव ऐप और इससे जुड़े अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया गया है। पुलिस ने आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed