फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Videos of Hamas violence posted in school WhatsApp group in Jharkhand, parents demand student's arrest

Jharkhand: स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट किए गए हमास की हिंसा के वीडियो, पूर्व छात्र की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 17 Oct 2023 10:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़ (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़ (झारखंड) Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 17 Oct 2023 10:35 PM IST
सार

Jharkhand: पुलिस ने बताया कि घटना के सामने आने के बाद ग्रुप की सेटिंग्स को बदल दिया गया है और छात्रों को किसी भी सामग्री को पोस्ट करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। कथित तौर पर तस्वीरें पोस्ट करने वाले पूर्व छात्र को स्कूल के ग्रुप से हटा दिया है। 

विज्ञापन
Videos of Hamas violence posted in school WhatsApp group in Jharkhand, parents demand student's arrest
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ में मंगलवार एक पूर्व छात्र ने स्कूल के सोशल मीडिया ग्रुप पर कथित तौर पर इस्राइल के खिलाफ हमास की ओर से की गई हिंसा के वीडियो प्रसारित किए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
पुलिस ने कहा कि रामगढ़ स्कूल के पूर्व छात्र ने कथित तौर पर हिंसा की तस्वीरों के अलावा अश्लील वीडियो भी साझा किए। राजरप्पा पुलिस थाने के प्रभारी हरि नंदन सिंह ने कहा कि कथित घटना रामगढ़ के एक निजी स्कूल में हुई है। वीडियो को कक्षा आठ के सोशल मीडिया ग्रुप से हटा दिया गया है। इस ग्रुप को शिक्षकों ने छात्रों से संपर्क बनाए रखने के लिए बनाया था। 
विज्ञापन


घटना के सामने आने के बाद ग्रुप की सेटिंग्स को बदल दिया गया है और छात्रों को किसी भी सामग्री को पोस्ट करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर तस्वीरें पोस्ट करने वाले छात्र को स्कूल के ग्रुप से हटा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अपने बच्चों के स्मार्टफोन पर वीडियो देखने के बाद कई अभिभावक स्कूल पहुंचे और पूर्व छात्र की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। स्कूल के प्रिंसिपल ने पुष्टि की है कि पूर्व छात्र ने युद्धग्रस्त गाजा मं हमास के आतंकवादियों द्वारा लोगों का गला काटने का वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस ने बताया कि स्कूल प्रबंधन या छात्रों के माता-पिता की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

रामगढ़ के उपायुक्त चंदन कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रशासन इस मुद्दे को देखेगा और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed