फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   vehicles head on collision in Pakur and 4 dead ambulance collides with truck in dausa of rajasthan

भिड़ंत: झारखंड और राजस्थान में वाहनों के बीच जोरदार टक्कर, आठ लोगों की मौत, महाराष्ट्र में चार की मौत

Sat, 27 Nov 2021 02:42 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 27 Nov 2021 02:42 PM IST
सार

देश में शनिवार को अलग-अलग हुए हादसों में आठ लोगों की जान चली गई। वहीं, दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। झारखंड और राजस्थान में वाहनों के बीच हुई टक्कर में लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
vehicles head on collision in Pakur and 4 dead ambulance collides with truck in dausa of rajasthan
डंपर और एंबुलेंस में टक्कर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झारखंड के पाकुड़ में दो वाहनों के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पाकुड़ के लिट्टीपारा थाना क्षेत्र के कड़वा गांव के पास तड़के दो वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन में आग लग गई। दोनों वाहन चालक और उप चालकों की मौत होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि बंगाल जा रहे सीमेंट से लदे ट्रक और गोड्डा जा रहे चिप्स से लदे डंपर की टक्कर घने कोहरे की वजह से हुई है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


राजस्थान में ट्रक ने एंबुलेंस को रौंदा
वहीं, राजस्थान के दौसा जिले में एंबुलेंस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। बसवा थाने के एसएचओ दारा सिंह ने मीडिया को बताया कि मृतकों में मरीज बलजीत (28) शामिल है, जिसे उसका भाई और रिश्तेदार अलवर से जयपुर ले जा रहे थे। बांदीकुई से अलवर जाने के दौरान ट्रक ने एंबुलेंस को रौंद दिया। इसमें बलजीत, हिम्मत, भूप सिंह और एम्बुलेंस चालक महेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भागचंद और एम्बुलेंस कर्मचारी नवदीप घायल हो गए।
विज्ञापन


महाराष्ट्र: ट्रक की चपेट में आने से चार की मौत, 23 घायल
महाराष्ट्र के पुणे जिले के कान्हे गांव के पास शनिवार तड़के एक मिनी पिकअप ट्रक की चपेट में आने से पैदल जा रहे चार वारकरी (भगवान विट्ठल के भक्त) की मौत हो गई और उनके 23 साथी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि तीर्थयात्री पुणे शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित मंदिर शहर अलंदी जा रहे थे, तभी मावल तहसील में सुबह करीब छह बजे यह घटना हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वडगांव मावल पुलिस के निरीक्षक विलास भोसले ने कहा कि वारकरियों का एक समूह रायगढ़ जिले से पैदल आ रहा था। जब वे पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर साटे फाटा पहुंचे, तो एक मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें लगभग 27 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चार की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed